जी भारत न्यूज24
भिण्ड। शहरी क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर जिला छापामार दल द्वारा कार्यवाही करते हुये क्लीनिकों को सील्ड किया गया। मानवाधिकार आयोग एवं सीएम कार्यालय से प्राप्त शिकायत के आधार पर कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव के निर्देशानुसार अटेर रोड़ स्थित छोलाछाप चिकित्सक वासुदेव नरवरिया, सुरेश वर्मा की अवैध क्लीनिक पर छापामार दल प्रभारी डॉ. आलोक शर्मा ने दण्डात्मक कार्यवाही करते हुये उक्त दोनों ही क्लीनिकों को मौके पर ही सील्ड किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव ने जानकारी देते हुये बताया कि इस प्रकार के अवैध क्लीनिक आम जनसामान्य के स्वास्थ्य के प्रति खतरे के सूचक हैं। इस प्रकार के क्लीनिकों पर आगे भी कार्यवाही की जावेगी।




