जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। बाबा साहब की प्रतिमा पर पार्टी के सैकड़ों साथियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
आम आदमी पार्टी महापुरुषों की जयंती पर रचनात्मक कार्यक्रम निरंतर चलाएगी- कुलदीप यादव
आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी मा सांसद संजय सिंह जी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में शनिवार के दिन आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने रचनात्मक कार्यक्रम के तहत महापुरुषों की प्रतिमाओं,नदियों तथा पार्कों की सफाई कर मा संजय सिंह के उद्देश्य को सफल बनाया
इसी क्रम में उन्नाव के कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव की अगुवाई में सांसद जी उद्देश्य को मूर्त रूप देते हुए विकासखंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत महनौरा के मजरा बूढ़नखेड़ा स्थित अंबेडकर पार्क व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की सफाई कर अभियान को सफल बनाया वही जिलाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
वही जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा संघर्ष, लोगों के लिए लड़ना, लोगों की सेवा करना और रचनात्मक कार्य करना ही आम आदमी पार्टी की पहचान है। आम आदमी पार्टी महापुरुषों की जयंती पर रचनात्मक कार्यक्रम निरंतर चलाती रहेगी ।
उन्होंने आगे कहा बाबा साहब की विचारधारा मानववादी रही है। उनका उदेश्य शोषित, पीड़ीत एवं दलित समाज का विकास करना एवं उन्हें उनके मानव अधिकारों से सजग करानाएवं मानवीय अधिकार दिलाना था। उनके चिन्तन में स्वतंत्रता, समानता, बंधुता व न्याय के दर्शन होते है। आम आदमी पार्टी भी बाबा साहब के आदर्शो पर हमेशा चलती आई है
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी शरीफ खान,जिला सचिव आलोक सिंह,जिला कार्यकारिणी सदस्य रईस अहमद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप यादव,राजकुमार राजपूत,रामसनेही गौतम, दिनेश रावत,संतोष गौतम,सूरज, बिंदा प्रसाद,राहुल,अशोक कुमार,सोनू,मनोज कुमार,सरवन, कन्हई लाल रोहित गौतम, छोटे लाल,तेजनारायण,दीपू,सौरभ,शिवम्, राज गौतम,पवन,श्रीपाल गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
और अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह जी का मनपसंद गीत रुके न जो झुके न जो गाते हुए राष्ट्रगान गाकर समापन किया।
वही जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




