जी भारत न्यूज24
भिंड। अखिल भारतीय संत समिति के नेतृत्व में आज ग्वालियर भिंड हाईवे सिक्स लेन तथा गौ अभ्यारण की मांग को लेकर आज बड़े हनुमान मंदिर पर बड़ी मीटिंग हुई, प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष पूज्य संत कालीदास महाराज ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि आज सभी समाज सेवियों आम जनों द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 अप्रैल से अखंड आंदोलन अनिश्चित कालीन चलेगा और उसके लिए गांव गांव समाज सेवी संत समाज सभी मिलकर अखंड आंदोलन के लिए अभियान चलाएंगे इसके लिए समाज सेवियों को क्षेत्र वार जिम्मेदारी दी गई कल 3 मार्च से लेकर 09 अप्रैल तक अभियान चलेगा इस अवसर पर पूज्य संत कमलदास जी महाराज ने कहा मानव जीवन और गाय माता बचाना सबसे बड़ा धर्म है हमारे लिए यह धर्म युद्ध है इस अवसर पर पूज्य संत प्रद्युम्न महाराज जी मसूरी, महंत रामदास जी जितहासो, रामेश्वर दास, श्यामल दास जी महाराज, केशव दास महंत लावनखुर्द, बजरंग दास मंहत चितौरा, रामदास महंत पि थनपुरा , प्रेमदास महंत धमसा, सहृदया दास लहार, शतानंद सरस्वती सायना, जगमोहन शरण भदौरिया का पुरा, कमलदास कुतरौली, रामधुनिदास, गोबिंद दास,पूरन दास जी, रामकृष्ण महंत कठुआ गुर्जर, घनश्याम दास रतवा, कमलदास कोतवाल भिंड सहित सैकड़ों की संख्या में संत समाज सेवी शामिल रहे




