जी भारत न्यूज24
दतिया । पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे व एसडीओपी भांडेर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 31.05.24 को मुखबिर की सूचना पर से रामचरन ढीमर का खेत के पास पहुज नदी, मध्यप्रदेश – उत्तरप्रदेश सीमा के पास जुआ के फड़ पर दबिश देकर हार जीत का दाव लगाकर खेल रहे 4 जुआरियों को थाना उनाव पुलिस द्वारा धर दबोचा आरोपीयों के कब्जे से 20700/- रूपये जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया!
उक्त कार्यवाई में एसओ यादवेंद्र सिंह गुर्जर एवं हमराह फोर्स प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह,आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक लोकेन्द्र,आरक्षक दिलीप, आरक्षक भूपेंद्र,आरक्षक कुलदीप की सराहनीय भूमिका रही।
उनाव थाना पुलिस द्वारा जुआ के फड़ पर दबिश देकर 4 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार




