Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » भाजपा योजनाबद्ध तरीके से अमानवीय घटनाओं को बढ़ावा देने का काम कर रही – विधायक फूलसिंह बरैया
Uncategorizedक्राइमलोकल

भाजपा योजनाबद्ध तरीके से अमानवीय घटनाओं को बढ़ावा देने का काम कर रही – विधायक फूलसिंह बरैया

Zee Bharat News 24
Last updated: October 22, 2025 6:33 pm
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीड़ित युवक से वीडियो कॉल पर बातचीत की

अमानवीय घटनाओं को अंजाम देने वालों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिये – रामशेष बघेल

जिला कांग्रेस कमेटी का डेलीगेशन जिला अस्पताल में पीड़ित युवक से मिला

भिण्ड । कांग्रेस नेताओं ने अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अजुर्द्धपुरा पर कुछ दबंगों द्वारा एक दलित व्यक्ति के साथ मारपीट करने और उसे पेशाब पिलाने की घटना की घोर निंदा की ।

घटना की वस्तुस्थिति जानने के लिए भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया एवं ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल भिंड के जिला चिकित्सालय में पहुंचकर पीड़ित नवयुवक ज्ञान सिंह जाटव पुत्र विजय सिंह जाटव से मिलकर विस्तृत जानकारी ली।पीड़ित युवक से मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी वीडियो कॉल पर बातचीत कर घटना की जानकारी ली और पीड़ित को पूरा न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

विधायक श्री बरैया ने कहा कि

अटेर विधानसभा क्षेत्र के सुरपुरा थाना ग्राम अजुर्द्धपुरा में दलित समुदाय से आने वाले ज्ञान सिंह जाटव पुत्र विजय सिंह जाटव सुरपुरा थाना अंतर्गत ग्राम अजुर्द्धपुरा के लड़के के साथ घोर दरिन्दगी की घटना की गई है,जहां कुछ दबंग लोगों ने पीड़ित को ग्वालियर से साँकर से बांधकर अपनी बुलेरो में डालकर भिण्ड जिला थाना ग्राम अधुर्जपुरा के पास आकर नंगा कर बेरहमी से मारपीट की गई,बल्कि पूरे रास्ते भर पीटते आये और हद तो तब हो गयी जब तीन बार उसको पेशाब पिलाई और उसके ऊपर पेशाब करने की घटना भी बताई जा रही है,जो कि बहुत ही अमानवीय और निंदनीय घटना है।

श्री बरैया ने कहा कि ऐसी अमानवीय कृत्य की यह कोई पहली घटना नहीं भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारत बर्ष में महिलाओं,बच्चों, दलितों,आदिवासियों,पिछड़ों और कमजोर लोगों के साथ आये दिन ऐसी अमानवीय कृत्य वाली घटनाएं सुनने और देखने को मिलती रहती हैं।

श्री बरैया ने कहा कि ऐसी लगातार हो रही घटनाओं से स्पष्ट हो गया है,कि भाजपा के लोग घबड़ाए हुए हैं और वह एक योजनाबद्ध तरीके से इस प्रकार के कृत्यों को करवा रहे हैं और होने दे रहे हैं,क्योंकि वह नहीं चाहते कि सभी समाज के लोग शिक्षित हो क्योंकि भाजपाईयो को डर है,कि अगर सभी लोग शिक्षित हो गए तो भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी अमानवीय कृत्यों वाली घटनाओं को अंजाम देने और इसमें सम्लित अपराधियों को भाजपा सरकार बचाने का काम करती है। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कहा कि ऐसी अमानवीय कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये ताकि प्रदेश भर में ऐसी अमानवीय व्यवहार वाली घटनाएं दोबारा कही और घटित न हो।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि अमानवीय कृत्य की घटना का समूची कांग्रेस पार्टी निंदा करती है और ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करती है।

डेलिगेशन में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल,पूर्व प्रत्याशी मेहंगाव राहुल सिंह भदौरिया,जिला उपाध्यक्ष महेश जाटव,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,वरिष्ठ नेता रामरतन सिंह यादव दाऊ,अरविंद यादव,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया,केदार कौशल,राहुल सिंह कुशवाह,रामस्वरूप गोयल,देवेंद्र निगम,विजय सिंह कुशवाह,महेश्वरी जाटव,सुल्तान सिंह नरवरिया,राजू जाटव,लज्जाराम कुशवाह,बल्लू जाटव,नईम पठानभूरे बघेल पत्रकार, रामपाल सिंह भदौरिया करू,रामवीर सिंह यादव,राकेश जाटव,मातादीन जाटव,महाराज सिंह,प्रमोद बघेल रोहित अर्गल,महावीर जाटव आदि उपस्थित रहे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedलोकल

अनुसूचित जाति वर्ग के लिये संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना में 1 लाख से 50 लाख तक ऋण/वित्तीय सहायता हेतु आवेदन आमंत्रित

June 16, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कलेक्टर ने सहायक ग्रेड 3 रविन्द्र सिंह कुशवाह को किया निलंबित

July 9, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

मोंठ थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की मौके पर मौत

December 9, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

एसआईआर के कार्य को शतप्रतिशत पूर्ण करने वाले सुपरवाइजर व बी एलओ को जिला अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

December 7, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?