जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश बांगरमऊ,उन्नाव उन्नाव हरदोई मार्ग पर स्थित दोनों जिलों की सीमा पर तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप ले घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस द्वारा तीनों घायलों को कस्बा गंज मुरादाबाद स्थित सरकारी अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक महिला सहित दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां एक और घायल की मौत हो गई। घायल महिला को नाज़ुक हालत में हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है। तीनों बाइक सवार एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं। मामा-भांजे दोनों की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जिला हरदोई के थाना मल्लावां अंतर्गत गांव भड़वल निवासी साहिल 19 वर्ष पुत्र सहमुल्ला उर्फ भूरा अपने मामा इरफान 32 वर्ष पुत्र मोहम्मद हसन उर्फ अन्नू तथा मौसी फ़खरुन पत्नी स्व असलम उर्फ कल्लू निवास ग्राम नेवादा थाना मल्लावां हरदोई को लेकर बाइक से रिश्तेदारी गया था। वह दोनों रिश्तेदारों को लेकर वापस अपने घर नेवादा लौट रहा था। तभी रास्ते में बीते बुधवार को देर शाम करीब 8 बजे हरदोई उन्नाव मार्ग पर स्थित ग्राम सुल्तानपुर की पुलिया के निकट विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे साहिल सहित दोनों रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस तीनों घायलों को कस्बा गंज मुरादाबाद स्थित सरकारी अस्पताल लाई। जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक साहिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं इरफान और फखरुन को नाज़ुक हालत मे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान घायल इरफान की भी मौत हो गई। जबकि जिला अस्पताल ने घायल फ़खरुन को कानपुर हैलट रेफर कर दिया। दुर्घटना में मामा-भांजे की अचानक मौत से दोनों मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आज़ गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों रिश्तेदारों का शव उनके गांव लाए जाते ही मृतक साहिल की मां सखरुन व बहन सना और इरफान की पत्नी शमां और दो पुत्रों सहित अन्य परिजन रो रो कर बेहाल हैं।
निरीक्षण करने पर पता चला कि घटनास्थल हरदोई जिले की सीमा में है। हालांकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीमावर्ती थाना बांगरमऊ और मल्लावां दोनों की पुलिस मौके पर पहुंची। किंतु निरीक्षण करने पर घटनास्थल मल्लावां थाने की सीमा में पाया गया। फिलहाल कोतवाली बांगरमऊ पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु उन्नाव भेज दिया। गंजमुरादाबाद चौकी इंचार्ज ऋषि कपूर ने बताया है कि शव पोस्टमार्टम हेतु उन्नाव भेजा गया है। किंतु अन्य विधिक कार्यवाही थाना मल्लावां हरदोई द्वारा की जाएगी।
सुभाष सिंह, ब्यूरो चीफ उन्नाव




