जी भारत न्यूज24
भिण्ड । विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को पराजित कर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की प्रचंड बहुमत से जीत होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक केशव देसाई,पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी,पूर्व विधायक मेवाराम जाटव,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,प्रदेश सचिव गण अनिरुद्ध प्रताप सिंह,प्रमोद चौधरी,धर्मेंद्र सिंह भदौरिया,मेहंगाव के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राहुल सिंह भदौरिया,जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद,उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,सोशल मीडिया अध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया, एडवोकेट देवेंद्र सिंह नरवरिया,हरेंद्र सिंह गुर्जर,सुनील शर्मा,उमा सिह राजावत,शैलू कौशल आदि।
कांग्रेस के नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भिण्ड जिला प्रभारी बैजनाथ कुशवाहा एवं सह प्रभारी संजय सिंह राठौर बनाये जाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,संगठन मंत्री इरशाद अहमद,उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,सोशल मीडिया अध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया,एडवोकेट देवेंद्र सिंह नरवरिया,हरेंद्र सिंह गुर्जर,शैलू कौशल,राजेश बघेल, विजय सिंह कुशवाहा,रमेश वर्मा, कमलेश सिंह कौरव,देव सिंह गुर्जर, राजेश शर्मा, उमा सिंह कुशवाह, सतीश जैन,राजू खान,सुनील शर्मा, देशराज दौहरे,अरविंद सिंह यादव आदि।




