मतदान दिवस 5 जनवरी को संबंधित पंचायतों में सार्वजनिक अवकाश
भिन्ड। जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन कार्यक्रम के तहत पंच एवं सरपंच पद का निर्वाचन 5 जनवरी 2024 को होगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार खत्री ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में उप चुनाव होने हैं उनमें निवासरत शासकीय, अर्द्वशासकीय व शासकीय निगमो के अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान की सुविधा प्रदान करने के लिए मतदान दिवस 5 जनवरी 2024 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।




