Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » एसडीएम लहार ने किया मिहोना तहसील का औचक निरीक्षण
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

एसडीएम लहार ने किया मिहोना तहसील का औचक निरीक्षण

Zee Bharat News 24
Last updated: June 25, 2025 7:50 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

बिना सक्षम आदेश के शासकीय भूमि को निजी स्वत्व में अंतरित करने के मामले पर जांच के दिए निर्देश

भिण्ड। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने तहसील मिहोना के न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की, जिसमें इंद्राज दुरुस्ती में मिले 2 साल पुराने 34 प्रकरण कुल 112 प्रकरणों की समीक्षा कर तत्काल मौके पर ही संबंधित समस्त पटवारियों को बुलाकर फाइलों को प्रदाय किया गया एवं रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिए। अन्य राजस्व प्रकरणों की भी एसडीएम ने समीक्षा करते हुए तहसीलदार रूपम गुप्ता को निर्देशित किया।

एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने मिहोना तहसील में विभिन्न प्रकारणों का जिनमें मुख्य रूप से नामांतरण, बंटवारे, सीमांकन, भूमि बंटन, निजी एवं शासकीय भूमियों पर कब्जे संबंधी प्रकरणों को तुरंत एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश तहसीलदार मिहोना को दिए।

एसडीएम लहार श्री यादव ने विभिन्न प्रकरणों की जांच के दौरान पट्टेदारों की भूमियों को बिना सक्षम आदेश के तात्कालिक पटवारी के द्वारा अहस्तांतरणीय शब्द हटाकर भूमि स्वामी बना दिये जाने का मामला सामने आया जो कि भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है।

एसडीम लहार श्री यादव ने दल गठित कर बारीकी से जांच करने के निर्देश तहसीलदार मिहोना को दिए हैं। जांच उपरांत यदि मामला सही पाया जाता है तो तात्कालिक पटवारी के विरुद्ध प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जावेगी।

कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी निलंबित

एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने विभिन्न पटवारियों के कार्यों की समीक्षा के दौरान अचलपुरा में पदस्थ पटवारी मुन्ना लाल बाथम की राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही देखने को मिली एवं बिना किसी सक्षम आदेश के पटवारी के द्वारा मनमानी करते हुए विभिन्न प्रकार के अमल स्वयं के द्वारा ही खसरे में किए गए हैं। उक्त गंभीर अनियमितता को देखते हुए एसडीएम लहार के द्वारा तत्काल प्रभाव से पटवारी को निलंबित कर दिया गया है एवं जांच प्रतिवेदन तहसीलदार को 10 दिन में भेजने के निर्देश दिए हैं।

लोक सेवा केंद्र का किया निरीक्षण

एसडीएम लहार श्री यादव के द्वारा लोक सेवा केंद्र मिहोना का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं देखी गईं, व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। सभी कर्मचारी उपस्थित मिले एवं रजिस्टरों का संधारण भी बेहतर पाया गया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

14 सितम्बर, 2024 को लोक अदालत में मिलने वाले लाभों से आमजन हो रहे जागरूक

September 10, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

श्री गहोई वैश्य पंचायत द्वारा 29वां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न

January 24, 2026
मध्यप्रदेशलोकल

20 जुलाई को ओबीसी महासभा करेगी भोपाल विधानसभा का घेराव, भिंड में सैकड़ों युवाओं ने ली सदस्यता

July 13, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी

February 20, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?