जी भारत न्यूज24
बारिश में जिला अस्पताल के आईसीयू रूम की खुली पोल,छत टपकने से भीगते,परेशान होते रहे मरीज
भिण्ड। थोड़ी सी बारिश ने जिला अस्पताल को पानी-पानी कर दिया।अस्पताल में आईसीयू की छत लीकेज होने से गंभीर मरीज टपकते पानी से परेशान होते नजर आए, लीकेज की समस्या के चलते गम्भीर मरीजों में भयनुमा माहौल बना हुआ था,इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी है, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का दावा करने वाले स्वास्थ्य विभाग की पहली बारिश ने पोल खोलकर रख दी है। शनिवार रात को हुई, बारिश ने भिंड जिला अस्पताल के आईसीयू के साथ कई यूनिटों में छत से जगह-जगह पानी टपकने की समस्या देखने को मिली, जिससें उपचाररत गंभीर मरीजों के कई घंटे मुसीबतों से भरे गुजरे,छत से टपकते पानी के कारण मरीज और उनका सामान भी भीग गया, अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा गंभीर मरीजों को उठाना पड़ रहा है, यहां मरीज रात भर परेशान होते रहे. इस संबंध में जब मौजूद स्टाफ से बात की गई तो उन्होंने बताया हमारे द्वारा जिला अस्तपाल प्रबंधन को कई बार अवगत कराया गया है पर अभी तक सुधार नहीं हुआ है ।
वहीं, वार्ड में मौजूद एक शख्स ने छत से पानी के टपकने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उसने कहा, बारिश के चलते छत से पानी मरीजों पर टपक रहा है। वहीं, यहां ना कोई देखने वाला है और ना कोई सुनने वाला है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से देखा तो उन्होंने कहा कि ये वार्ड कोरोना मरीजों के लिए तैयार किया गया था और थोड़ी बारिश में इसका यह हाल है तो आगे का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस वार्ड को बनाने के लिए शासन ने करोड़ों रुपए खर्च किए है। इसके बाद भी आईसीयू बार्ड की छतों से पानी टपक रहा है इस से निर्माण एजेंसी और जिला अस्पताल प्रबंधन की सच्चाई सामने आ गई है। जिसमे निर्माण कार्य में हुए बंदरबाट की बू स्पष्ट दिखाई दे रही है। भिंड जिला कलेक्टर को इसकी जांच करा कर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं इस तरह के घटिया काम की निंदा करता हूं , जहां एक ओर आमजन अपनी बीमारियां ठीक कराने के लिए जिला अस्पताल आता है, वही जिला अस्पताल खुद बीमारी की स्थिति में बना हुआ है,जिला अस्पताल प्रबंधन नाकाम सबित हो रहा है और आमजन की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहा है। कांग्रेस पार्टी जल्द जन आंदोलन कर अस्पताल प्रबंधन की बंद आंखे खोलने का काम करेंगी।




