राज्य शासन द्वारा राकेश शुक्ला, मंत्री, नवीन एवं नकवरणीय ऊर्जा विभाग म.प्र.शासन को म.प्र. ऊर्जा विकास निगम को नियुक्त किया गया हैं। मंत्री, राकेश शुक्ला द्वारा आज म.प्र. ऊर्जा विकास निगम मुख्यालय भोपाल में अध्यक्ष पद पर पदभार ग्रहण किया गया।

भिन्ड। मंत्री द्वारा ऊर्जा भवन मे स्थित विभाग की संस्थओं कार्यालय-आयुक्त, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एंव रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड का अवलोकन / निरीक्षण किया गया एवं सभी कक्ष प्रभारियों/कर्मचारियों एवं अधिकारियों से मुलाकात कर संबंधित योजनाओं की जानकारी ली गई तथा विभाग के कार्यालयों को चुस्त-दुरूस्त एवं स्वच्छ रखने के निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहें एवं माननीय मंत्री महोदय द्वारा कार्य की व्यापकता को देखते हुए सीमित स्टॉफ पर चिंता जाहिर की एवं इसके मुक्ति संगत उपयोग हेतु विवरण तैयार करने के निर्देश भी दिए। श्री राकेश शुक्ला ने माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा नवकरणीय ऊर्जा एवं ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में घोषित विभिन्न परियोजनाओं के समुचित विकास के लिये म.प्र. ऊर्जा विकास निगम की कटिबद्धता दर्शाई गई। जिनमें मुख्य रूप से पी-एम कुसुम एवं पी-एम सूर्योदय योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर वृहद स्तर पर क्रियान्वित करने पर जोर दिया गया।।




