जी भारत न्यूज24
राजस्व संबंधी कार्यों में कृषकों से पैसे मांगे जाने एवं लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई*
भिण्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने पर असनेट पटवारी बीना राजावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि बीना राजावत पटवारी असनेट तहसील मिहोना जिला भिण्ड द्वारा नामांतरण, बटवारा, के.सी.सी. तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में कृषकों से पैसे मांगे जाने एवं राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनको नियामानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील लहार रहेगा।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




