Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » जनसुनवाई में पहुंचा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ,कतार में लगकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Uncategorizedमध्यप्रदेशलोकल

जनसुनवाई में पहुंचा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ,कतार में लगकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Zee Bharat News 24
Last updated: September 9, 2025 6:44 pm
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

बीमा प्रीमियम और जीएसटी को लेकर पत्रकारों में आक्रोश, प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के निर्देश पर जनसुनवाई में सौंपा गया ज्ञापन

भिंड। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के निर्देशन में मंगलवार को जिला इकाई द्वारा पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को सौंपा गया। यह ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किया गया, जहां बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर संघ ने पत्रकारों के लिए प्रस्तावित बीमा योजना में बढ़े हुए प्रीमियम और उस पर लगाए गए 18% जीएसटी को समाप्त करने की मांग की। साथ ही 5 लाख रुपए तक की निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने और बीमा आवेदन की अंतिम तिथि 22 से बढ़ाकर 30 सितंबर 2025 तक करने को मांग की गई है। संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में प्रदेशभर में सक्रिय है पत्रकार संघ ज्ञापन सौंपने की यह कार्रवाई प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के निर्देश पर की गई, जो निरंतर पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेशभर में पत्रकारों की समस्याओं को लेकर स्थानीय प्रशासन और सरकार के समक्ष मुखरता से आवाज उठाई जा रही है।
श्री भदौरिया ने स्पष्ट किया है कि यदि पत्रकारों की मांगों पर समय रहते निर्णय नहीं लिया गया, तो संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

संघ के जिला अध्यक्ष गणेश भारद्वाज बोले कि अब पत्रकार जाग चुका है। उन्होंने आगे कहा कि “पत्रकारों की मांगों के लिए हम अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेंगे और अपने हक के लिए किसी भी हद तक शासन प्रशासन से लड़ाई लड़ेंगे है।” उन्होंने कहा कि जिले में पत्रकार भवन और पत्रकार कॉलोनी के लिए आज तक कोई भूमि चिन्हांकित नहीं की गई है। और कहा कि “सरकार को अब यह समझना होगा कि पत्रकार सिर्फ कलम चलाने तक सीमित नहीं हैं, वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना जानते हैं।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन की प्रमुख मांगों को अवगत कराया गया जो इस प्रकार हैं:

5 लाख रुपए तक की निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए।

बीमा प्रीमियम और उस पर लगे 18% जीएसटी को तत्काल समाप्त किया जाए।

65 वर्ष आयु वाले पत्रकारों को भी निःशुल्क बीमा का लाभ दिया जाए।

बीमा आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर 2025 की जाए।

भिंड में पत्रकार भवन और पत्रकार कॉलोनी के लिए भूमि चिन्हांकित की जाए।

ज्ञापन सौंपते समय यह पत्रकार शामिल रहे:

जिला इकाई के अध्यक्ष साथी गणेश भारद्वाज, चंबल संभागीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष साथी विक्रम सिंह जादौन, संभागीय सचिव साथी अजय शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष साथी भानु श्रीवास्तव, महासचिव साथी असगर खान, साथी सचिव इमरान अली खान, साथी रवि रमन त्रिपाठी, साथी प्रेमनारायण शर्मा, साथी हसरत अली, साथी रिजवान काज़ी, साथी रवि खान, साथी दीवान यादव और साथी सुनील कुमार बाथम शामिल रहे।

यह ज्ञापन सिर्फ बीमा योजना की विसंगतियों को नहीं, बल्कि पत्रकारों की दशकों पुरानी अनदेखी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने का प्रतीक बन गया है। अब सभी की निगाहें सरकार की आगामी प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

संवाददाता अरुण शुक्ला 

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टर की सुरक्षा का बंदोबस्त होना चाहिए…..

September 23, 2025
Uncategorizedगैजेट्सदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने अपील की

August 13, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर लगभग दो लाख कीमत की सामग्री की जप्त

April 23, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

ग्राम हीरापुरा में बिना लायसेंस के संचालित डेयरी को किया सील

October 6, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?