शिविर में अनुपस्थित रहने पर निलंबित करने दिए निर्देश
भिन्ड । कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने दुल्हागन समिति प्रबंधक दिल्लीराम को बिना पूर्व सूचना के ग्राम दुल्हागन और मधैयापुरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में अनुपस्थित रहने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता बरतने पर निलंबित करने निर्देश दिए।




