जी भारत न्यूज़24
गर्मी के मौसम को देखते हुए इलेक्ट्रिक वायरिंग को व्यवस्थित किया जावे
भिन्ड। ई व्ही एम की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने दिए निर्देश संभाग आयुक्त चंबल संभाग संजीव कुमार झा द्वारा आज भिंड जिले में लोकसभा चुनाव 2024 के परिपेक्ष में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया इसके साथ ही मतगणना कक्षों का भी निरीक्षण किया
संभाग आयुक्त श्री झा ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि गर्मी के सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रिक वायरिंग को व्यवस्थित किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी किसी प्रकार का कोई फॉल्ट ना हो और गर्मी के कारण तारों की गर्मी से किसी प्रकार की कोई दुर्घटना होने की संभावना न हो।
इस संबंध में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव बताया कि सभी वायरिंग अंडरग्राउंड से इसके अतिरिक्त भी पीडब्ल्यूडी के ई एंड एम विभाग से इसकी जांच कर ली जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमें अपर कलेक्टर श्री पांडे, एसडीएम और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे
संभाग आयुक्त संजीव झा पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बार भिंड आए इस दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया ।
चर्चा के दौरान उन्होंने भिंड जिले की व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की इसके उपरांत आईटीआई परिसर स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे मतगणना स्थल पर बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्षों का भी निरीक्षण किया और इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।




