जी भारत न्यूज24
छतरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन पर एसडीओपी अमित मेश्राम थाना प्रभारी सतीश सिंह सहित पुलिस बल ने निभाई अहम भूमिका
नौगांव ।। नौगांव थाना क्षेत्र से फिल्मी अंदाज में अपहरण हुई युवती को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दस्तयाब कर लिया है।
युवती को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में नौगांव के सर्किट हाउस में रखा गया और वही पुलिस ने उससे पूछताछ की है।
बीते रोज शाम लगभग 5:00 बजे युवती का परीक्षा देकर वापस आते समय अवैध हथियार की नोक पर चार युवकों ने अपहरण कर लिया था।
और उसके बाद सही पुलिस लगातार आरोपियों की और यूपी की तलाश में थी लेकिन आज युवती को पुलिस ने यूपी एमपी बॉर्डर के पास से दस्तेआब किया है लेकिन आरोपी अभी भी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें अभी भी सक्रिय है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि पिछले 24 घंटे से कई जगह पुलिस ने दबिश दी थी और आरोपियों को ट्रैक किया जा रहा था जिसके लिए उत्तर प्रदेश दिल्ली और राजस्थान पुलिस की भी मदद ली गई है। फिलहाल लड़की सुरक्षित है और उसने अपने परिजनों से भी बात करली है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ




