Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » संघर्ष सेवा समिति ने दो कन्याओं के विवाह में दी अनूठी सौग़ात
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

संघर्ष सेवा समिति ने दो कन्याओं के विवाह में दी अनूठी सौग़ात

Zee Bharat News 24
Last updated: September 20, 2025 6:56 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24

उत्तर प्रदेश झाँसी। समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्यरत संघर्ष सेवा समिति ने एक बार फिर अपनी समाजसेवी पहल से मिसाल कायम की है। समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी की अगुवाई में झाँसी की दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान कर उनके परिवारों के चेहरे खिल उठे। बड़ा बाज़ार निवासी आसमा पुत्री मोहम्मद जुबेरी की महोबा से बारात आई थी। आसमा के पिताजी पहले ट्रक मिस्त्री का कार्य करते थे, परन्तु वर्तमान में कैंसर पीड़ित होने के कारण कार्य करने में असमर्थ हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने बेटी के विवाह की तैयारी की थी, जिसमें समिति ने सहयोग का हाथ बढ़ाया। दूसरी कन्या काजल पुत्री नसीर निवासी दतिया गेट बाहर का विवाह सागर गेट से बारात लेकर आये दूल्हे के साथ सम्पन्न हुआ। काजल के पिता पहले टेलर का कार्य करते थे, लेकिन स्वास्थ्य सही न होने के कारण अब कार्य नहीं कर पा रहे हैं। काजल के विवाह में भी समिति ने सहयोग प्रदान किया। दोनों कन्याओं को विवाह से पूर्व झाँसी के प्रतिष्ठित कलर्स ब्यूटी पार्लर से विशेष रूप से तैयार करवाया गया। इसके बाद संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर उन्हें सम्मानपूर्वक उपहार भेंट कर विदाई दी गई। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय लोग एवं परिजन उपस्थित रहे। डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि “जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना संघर्ष सेवा समिति की प्राथमिकता है। समाज में जो सक्षम हैं, उन्हें भी ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए।” स्थानीय लोगों ने समिति के इस कदम को सराहते हुए इसे समाजसेवा का प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह ,राजू सेन, बसंत गुप्ता, सुशांत गुप्ता, मास्टर मुन्नालाल, दीक्षा साहू, मिथिलेश मिश्रा, मुस्कान विश्वकर्मा, राकेश अहिरवार, आदि उपस्थित रहे।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलाइफस्टाइललोकल

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली सह जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

December 1, 2024
उत्तरप्रदेशक्राइम

BJP महिला मोर्चा कार्यकर्ता का छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, न्याय के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

May 31, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेशराजनीति

पंचायत कार्यक्रम का सफल आयोजन

March 25, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशनराजनीति

मा0मुख्यमंत्री जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व एवं त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के सम्बन्ध में बैठक की

March 25, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?