गोहद में कई स्थानों पर की गई मैगनीज विस्फोटक की जांच
गोहद । राज्य शासन के आदेशानुसार कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा जिले की विस्फोटक सामग्री दुकान, विस्फोटक मैगजीन, फटाका गोदाम इत्यादि स्थलों की जांच हेतु राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में एसडीएम गोहद पराग जैन एवं एसडीओपी गोहद सौरव कुमार द्वारा रुंद सरकार, बनीपुरा, कठवा गुर्जर एवं पिपरसाना सहित अन्य स्थानों पर मैगनीज विस्फोटक की जांच की गई।




