हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत जिला पंचायत भिण्ड में संचालित स्वच्छता की दीवार पर जिला पंचायत सदस्य शशिकांत भारद्वाज ने हस्ताक्षर कर कार्यकम में सहभागिता की।
और उन्होंने 79 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर
जिले वासियों को मध्यप्रदेश वासियों को एवं सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की, तथा उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर सभी देश के लोग 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराया जाए और स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाए
और उन्होंने पुनः 79 वां स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं प्रदान की अपना ख्याल रखें और देश को प्रगति के पथ पर ले जाएं देश में माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश में मोहन यादव की सरकार अच्छे कार्य कर रही है, देश मजबूत हो रहा है आप सब लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी को दिलाने वाले हमारे वीर महापुरुष जो शहीद हुए हैं आजादी दिलाने में उनके सपनों को पूरा करें भारत को विश्व गुरु बनाएं। जय हिंद जय भारत




