Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » जनसुनवाई में बुजुर्ग आवेदक की समस्या हुई हल, वृद्धाश्रम में भर्ती कराया
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जनसुनवाई में बुजुर्ग आवेदक की समस्या हुई हल, वृद्धाश्रम में भर्ती कराया

Zee Bharat News 24
Last updated: June 25, 2025 7:44 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

कलेक्टर ने जनसुनवाई में एक वृद्ध आवेदक की समस्या का तत्काल किया निराकरण

कलेक्टर की पहल पर बुजुर्ग को वृद्धाश्रम में मिला आसरा

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 98 से अधिक प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए

भिण्ड। कलेक्ट्रेट में आयोजित शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आवेदकों की समस्याओं, शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 98 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री सुनील दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदकों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान भिण्ड जिले के मातादीन का पुरा अटेर रोड़ निवासी एक बुजुर्ग आवेदक यशपाल जाटव पुत्र  परसराम जाटव जनसुनवाई में पहुंचे और उन्होंने अपनी व्यथा से अवगत कराया कि उनके पास रहने का कोई आसरा नहीं है। किराये पर रहते हैं, उनके पास आय का कोई साधन नहीं है। मैं अपनी स्वेच्छा से वृद्धाश्रम जाना चाहता हूं।

कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने वृद्ध आवेदक यशपाल की समस्या को गंभीरता से सुना और उनकी समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए  यशपाल को वृद्धाश्रम में भर्ती कराने की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन के प्रयासों से अब वृद्ध आवेदक यशपाल बिना किसी परेशानी के वृद्धाश्रम में रह सकेंगे।

कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा सामाजिक न्याय विभाग अधिकारियों तत्काल निर्देशित कर वृद्ध आवेदक यशपाल को वृद्धाश्रम में पहुंचाने की व्यवस्था की गई। बुजुर्ग आवेदक यशपाल खुशी-खुशी वृद्ध आश्रम में भर्ती होने को पहुंच गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से त्वरित निराकरण के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण को हटाया गया

April 13, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

मियाँगंज प्रधान व सचिव एवं पत्रकारों को किया गया सम्मानित

January 6, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

उन्नाव। आखिरकार पुलिस के शिकंजे में फंसा गंगाघाट का कुख्यात अपराधी, गैंगस्टर, स्वघोषित पत्रकार आदर्श निगम

July 11, 2025
Uncategorized

सहारा इंडिया में कर्मचारियों को निकाले जाने का तरीका ठीक नहीं

March 4, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?