जी भारत न्यूज24
आनंद गुप्ता ब्यूरो चीफ देवास
देवास। युवा कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से देवास में 30 मार्च व 31 मार्च को दो दिवसीय बैराग कबीर मालवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है पद्मश्री एवं समरज्ञ कबीर फाउंडेशन के संस्थापक कालूराम बामनिया एवं अशोक श्रीमाल ने बताया कि बेराग कबीर मालवा महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन ही नहीं है बल्कि संतवाणी और लोक परंपराओं को पुनर्जीवित करने का एक प्रयास है प्रसिद्ध फोटोग्राफर कैलाश सोनी ने बताया कि इनमें लोक गायक, निर्गुणी भजन गायक ,कबीरपंथी कलाकार और अन्य लोक विधाओं से जुड़े कलाकारों को अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा इस मंच के माध्यम से बड़े मंच तक पहुंच सकते हैं उक्त आयोजन 30 31 मार्च को मल्हार स्मृति सभागृह में आयोजित किया जाएगा।




