जी भारत न्यूज़24
भिन्ड। मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौ रोड पर कोंहार गांव के पास युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
हालांकि पुलिस लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
कोंहार निवासी आसीन स्या (40) पुत्र गबडू स्या का मेहगांव निवासी नंगू उर्फ नंगा उर्फ कृष्णकांत राजौरिया से गुरुवार को विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते आसीन स्या शुक्रवार की शाम मौ रोड पर कोंहार गांव के जब मवेशी चरा रहा था।
तभी बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक के परिजनों की फरियाद पर नंगू उर्फ नंगा उर्फ कृष्णकांत राजौरिया निवासी मेहगांव और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश देना शुरू किया। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए ग्वालियर, मेहगांव और भिंड में भी अलग अलग जगह दबिशें दे चुकी है। लेकिन
अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए




