जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
नगर के श्री दुर्गेश्वर कृष्ण लीला समिति के तत्वाधान में आयोजित 74 वें कृष्ण लीला महोत्सव में पंडित हीरालाल शर्मा रासलीला मंडल द्वारा कृष्ण जन्म और पूतना वध की लीला का मंचन किया गया। मंचन के दौरान बाल कलाकारों ने सोहर गीत प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी।
रासलीला मंडल द्वारा आज रविवार को प्रातः मंचित किया गया कि कन्हैया के जन्म पर बधाई देने के लिए सभी बृजवासी इकट्ठा होते हैं। पूरे 84 कोस के ब्रज मंडल में खुशी मनाई गई। समस्त गोपियां बधाई देने के लिए नंद बाबा के द्वारा पहुंची और गीत गाने लगी ” नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की”। इसी बीच राजा कंस को समाचार कृष्ण के जन्म का समाचार मिलते ही उसने अपनी बहन पूतना को बालकृष्ण की हत्या करने के लिए भेजा। लेकिन प्रभु अंतर्यामी है , उन्होंने पूतना को पहचान लिया और स्तनपान कर उसके प्राण खींच लिए। मंचन समाप्ति पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन लाल दिवाकर, चौधरी प्रमेष कुमार सिंह गुड्डू व अविनाश शर्मा ने भगवान बालकृष्ण की आरती कर प्रसाद वितरित कराया।




