जी भारत न्यूज24
गोहद । भिण्ड ग्वालियर रोड पर गोहद चौराहा थानांतर्गत हरगोविंदपुरा गांव के पास बस ,ट्रक एवं स्कार्पियो की टक्कर हो गई जिसमें 12 यात्री घायल हो गए जिसमे 2 घायलों को ग्वालियर एवं एक घायल को भिण्ड उपचार हेतु भेजा गया है।
गोहद चोराहा थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुरा पर अहमदाबाद से चलकर भिण्ड जा रही स्लीपर बस क्रमांक एमपी 07 जेड क्यू4555 एवं भिण्ड की ओर से रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09 एच एच 5878 तथा बस के पीछे चल रही स्कार्पियो भी टकरा गई। जिसमें राम सिंह पुत्र शैलेन्द्र सिह रजावत निवासी पोरसा,मुकेश पुत्र झड़ीलाल राय उम्र 45 वर्ष निवासी मुजफ्फरपुर बिहार ,रामकुमारी पत्नी दिनेश उम्र 27 वर्ष बड़ा कछारी दतिया, सार्थक पुत्र दिनेश दतिया ,कुमारी रूबी पुत्री बबलू उम्र 16 वर्ष जालोंन, आमोद पुत्र सिखदेव राय 28 वर्ष निवासी मुजफ्फरपुर बिहार ,कोमेस पत्नी राजू श्रीवास उम्र 33 जामना रोड भिण्ड, समर पुत्र राजू उम्र वर्ष जामना रोड भिण्ड, सूरज पुत्र प्रदीप गर्ग 15 वर्ष गांधीनगर भिण्ड ,शिवम पुत्र प्रदीप गर्ग भिण्ड ,राम पुत्र बलबीर जाटव बकौली चोपड़ा इटावा, राजाभैया पुत्र सुरेश कटारिया पचोखरा जालोंन घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु गोहद अस्पताल लाया गया । जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत राम सिंह पुत्र शैलेन्द्र सिह राजावत निवासी पोरसा,मुकेश पुत्र झड़ीलाल राय उम्र 45 वर्ष निवासी मुजफ्फरपुर बिहार को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर कर दिया है। वहीं राम पुत्र बलबीर जाटव बकौली चोपड़ा इटावा, को भिंड रैफर कर दिया है




