जी भारत न्यूज़24
देवास। आनंद गुप्ता।
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सौंलकी ने बुधवार को आगर में बाबा बैजनाथ महादेव का पूजन अभिषेक कर सघन जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया ।
जनसंपर्क के दौरान श्री सोलंकी को कार्यकर्ताओं एवं जनता जनार्दन का अपार समर्थन प्राप्त हुआ। जनसंपर्क में आगर विधानसभा के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, विधायक मधु गेहलोत, लोकसभा प्रभारी जगदीश अग्रवाल, सह प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सौंलकी के जनसंपर्क का कारवां आगर ग्रामीण मंडल के गांव नरवल पहुंचा, जहां ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद बिजानगरी मंडल के गांव दाबडिया, अमरपुर, गंगापुर, आम्बादेव ,रणायरा केलवा में सघन जनसंपर्क किया गया। बिजानगरी मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक, नुक्कड़ सभा, वरिष्ठ जनों से संपर्क और संवाद का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । लोकसभा के प्रत्याशी श्री सौंलकी ने दोनों हाथ जोड़कर जनता जनार्दन का अभिवादन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना है कि भारत विश्व गुरु बने। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के लिए कार्य करें। मैं आपकी आशा और आकांक्षा को पूरा करने में जी जान लगाकर मेहनत करूंगा। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणजनो द्वारा भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, महेंद्र सिंह सौंलकी जिंदाबाद के नारे लगातार लगाए जाते रहे । भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने कहा कि जनकल्याण की सभी योजनाएं चलती रहे और भारत प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र सिंह सौंलकी को रिकॉर्ड मतों से विजय बनाएं।




