जी भारत न्यूज24
उरई,जनपद जालौन|9 जनवरी 2026
स्वस्थ, समृद्ध एवं खुशहाल भारत के निर्माण के उद्देश्य को लेकर स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन के तत्वावधान में आज दिनांक 9 जनवरी 2026 को जनपद जालौन के ग्राम कुकरगांव (उरई) स्थित प्रगतिशील किसान शिवशंकर चतुर्वेदी के प्राकृतिक कृषि फार्म पर महेश चंद्र पांडे सिंचाई बंधु के अध्यक्ष की अध्यक्षता में गौ आधारित खेती एवं गौ आधारित ग्रामीण विकास कार्यक्रम का सफल, प्रेरणादायी एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि अजय भैया राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा, कृषि वैज्ञानिक डॉ. विष्टर जोशी, शैलेन्द्र मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष, स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का कुशल संचालन लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जनपद जालौन के सभी विकास खंडों से आए सैकड़ों किसान भाई-बहनों ने सहभागिता कर गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं ग्रामीण विकास के व्यावहारिक और लाभकारी पक्षों को गहराई से समझा। कार्यक्रम में गौ आधारित प्राकृतिक खेती, गोबर-गोमूत्र से जैविक खाद निर्माण, किसानों की आय वृद्धि, ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण एवं आयुर्वेद आधारित जीवन पद्धति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि आचार्य श्याम बिहारी गुप्ता ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा—
“गौ आधारित खेती ही वह स्थायी मार्ग है, जो किसान, गांव और पर्यावरण को एक साथ समृद्ध बना सकता है। आज आवश्यकता है कि हम रासायनिक खेती से हटकर प्रकृति के अनुकूल खेती को अपनाएं।”
वहीं विशिष्ट अतिथि अजय भैया ने गौ आधारित ग्रामीण विकास को स्वावलंबी भारत की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि यदि किसान गौ आधारित मॉडल को अपनाएं तो वे कम लागत में अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं और गांव आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान शिवशंकर चतुर्वेदी जी के खेती के “एटीएम मॉडल” का अवलोकन करते हुए आचार्य श्याम बिहारी गुप्ता जी ने कहा कि “यह मॉडल हर किसान को अपनाना चाहिए। इस मॉडल के माध्यम से दो एकड़ का किसान भी करोड़पति बन सकता है।” उन्होंने बताया कि इस मॉडल में मुख्य रूप से ताइवानी अमरूद, एप्पल बेर एवं नींबू की बागवानी की जा रही है, जो बारहों माह नियमित आय प्रदान करती है। साथ ही खेत की मेड़ों पर लगाए गए महागुनी एवं चंदन के पौधे आने वाले समय में किसानों को लाखों रुपये की अतिरिक्त आय देने में सक्षम हैं।
कार्यक्रम में स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सुनील त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष अनिल पंचाल प्रमोद ओझा, शकुंतला तिवारी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), नीरज शुक्ला (प्रदेश मंत्री), अनिल ओझा, प्रदेश ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ अरुण प्रताप सिंह , प्रदेश सह संगठन प्रमुख शैलेन्द्र चौहान (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवप्रताप (जिला युवा प्रमुख), श्याम कुमार पाल (ब्लॉक अध्यक्ष, कदोरा), देवेंद्र सिंह गुर्जर धनौरा , राजकुमार सिंह, सुधीर दीक्षित (कुठोद ब्लॉक),
राजकुमार द्विवेदी (जगम्मनपुर) एवं नीरज पाठक (माधोगढ़) विनीता पांडे गौ शाला प्रमुख चमारी अरुण कुमार द्विवेदी योगाचार्य सहित अनेक कार्यकर्ता एवं किसान प्रतिनिधि शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों ने गौ आधारित खेती को अपनाने का संकल्प लिया तथा ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की मांग की। यह कार्यक्रम निश्चित रूप से जनपद जालौन में गौ आधारित खेती एवं ग्रामीण समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल सिद्ध हुआ।




