जी भारत न्यूज24
उन्नाव। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम में युवाओं को जोड़ने का संकल्प किया गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रतिभा खोज में शामिल करने का यह उद्देश्य है इसमें युवाओं को तरासना प्रशिक्षित करना सशक्त बनाना कांग्रेस की नई पीढ़ी की आवाज तैयार करना है
प्रशिक्षित युवा मीडिया बहस सार्वजनिक विमर्श इतिहास के लिए तैयार होकर समाज में काम करने का है इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा युवाओं को एक प्रतिवेदन के माध्यम से जोड़ा जाना है इसका साक्षात्कार ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी कार्यालय में होगा और चयनित नौजवानों को सार्वजनिक स्थानों पर कांग्रेस की विचारधारा व उसके कार्यक्रम इन सब बातों को लेकर के एक नई पीढ़ी के सृजन कार्यक्रम में सबको जोड़ना है जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिला उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह उपाध्यक्ष जावेद कमाल, जिला कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी, जिला महासचिव अजय गौतम, महासचिव सुयश बाजपेई, सचिव आशुतोष शर्मा बोधराज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, वक्ता संजीव श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी अमित कुमार मौर्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




