जी भारत न्यूज24
दबंगई के साथ मंदिर की जमीन पर किया जा रहा अवैध निर्माण
थाने में शिकायत की गई लेकिन अभी तक नहीं हुई किसी प्रकार की कोई भी कार्रवाई
उन्नाव, थाना आसीवन क्षेत्र ग्राम मुंशीगंज में विवादित भूमि पर दबंगई के साथ मकान बनाने की की जा रही है कोशिश जबकि विवादित मंदिर की भूमि का न्यायालय में दीवानी का मुकदमा विचाराधीन है। मंदिर की विवादित जमीन का मुकदमा विचाराधीन होने के पर भी दबंगों द्वारा विवादित भूमि पर इमारत बनाने की की जा रही है कोशिश । आखिर किसकी संरक्षण में मंदिर की विवादित जमीन पर बनाया जा रहा है मकान क्षेत्रीय चौकी पुलिस प्रशासन आखिर क्यों है बेखबर मुकदमा विचाराधिन होने पर पुलिस दबंगो पर क्यों नहीं कर रही कार्यवाही एक बड़ा सवाल आसीवन थाना पुलिस अपना रही है ढुलमुल रवैया योगी जी के रामराज्य में अब मंदिरों की जमीनें भी नहीं है सुरक्षित। कभी भी हो सकती कोई अप्रिय घटना, पुलिस की कार्यशैली समूचे क्षेत्र में बनी हुई है चर्चा का विषय।




