जी भारत न्यूज24
हजारों की संख्या में जनता ने किया प्रसाद ग्रहण
उन्नाव। मां की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजसेवी द्वारा आयोजित भंडारे में सुबह से देर शाम तक प्रसाद का वितरण हुआ। पूर्व सभासद ब्यूरो चीफ जन एक्सप्रेस पंकज यादव द्वारा आयोजित प्रसाद भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कड़ाके की ठंड में धूप और तहरी प्रसाद का जमकर आनन्द लिया गया। समाजसेवी पत्रकार पंकज यादव द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर मां के चरणों में दीप प्रज्वल और नमन कर भंडारे का शुभारंभ हुआ। शुक्लागंज के राजधानी मार्ग स्थित जोगा भोगा के सामने अंबिकापुरम में सुबह से शुरू हुवे भंडारे में शहर के तमाम प्रतिष्ठित लोगों के साथ साथ बड़ी संख्या में पत्रकार साथी शामिल हुवे। जिला संवाददाता पंकज यादव ने बताया कि माता जी जो विगत वर्ष 2022 में स्वर्गवासी हो गई थी। उन्हीं के आशीर्वाद से परिवार फल फूल रहा है। एक दिन मां को समर्पित कर कुछ कर पाता हूं। ये सब मेरी स्वर्गवासी मां का आशीर्वाद है। ईश्वर से प्राथना है मां के प्रति मेरा समर्पण सदैव बना रहे। और मां की याद में प्रतिवर्ष इस तरह प्रसाद वितरण होता रहे।




