जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिण्ड । श्री चिंताहरण बाल सिद्ध हनुमान शाला मंदिर मिहोनी अटेर जिला भिण्ड पर श्री शिवमहापुराण कथा,महामृत्युंजय यज्ञ एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम विवरण कलश यात्रा 12 मई 2024 दिन रविवार समय प्रातः 08 बजे से स्थान संतोषी माता मंदिर से प्रारंभ होकर शाला वाले हनुमान मंदिर मिहोनी तक जाएगी। कथा 12 मई 2024 दिन रविवार से प्रारंभ होकर 20 मई 2024 दिन सोमवार तक होगी,कथा का समय दोपहर 12 : 30 बजे से 4 : 30 बजे तक होगा। यज्ञ समय प्रातः काल 7 : 30 से 11: 30 बजे तक रहेगा। पार्थिव शिवलिंग निर्माण समय प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया जाएगा। भंडारा 21 मई 2024 को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में श्री 108 दिगम्बर राघवपुरी महाराज ( महामंत्री अखिल भारतीय संत समिति भिण्ड),कथा वाचक आचार्य श्री रजनीश त्रिपाठी,आयोजक रामअवतार त्रिपाठी, रामकृष्ण त्रिपाठी,अनिल त्रिपाठी कुक्कू,संतोष त्रिपाठी,व्यवस्थापक ग्राम पंचायत उदोतपुरा एवं समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी अटेर जिला भिण्ड होंगे।कथा स्थान पर पहुँचने का मार्ग (1) उदोतपुरा आर. एल. डी. देपुरिया कालेज बम्बा की पुलिया से सीधे पीपल के बगल से शाला हनुमान मंदिर तक (2) कथा स्थल पर पहुँचने का दूसरा मार्ग मुड़िया खेड़ा चौराहे से मुड़िया खेड़ा गांव तिराहे से हरिराम का पुरा के बम्बा से शाला मिहोनी मंदिर। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंच कर कथा श्रवण करें। जिस किसी भक्तजन को हवन कुंड पर बैठना है, तो शाला हनुमान मंदिर के महाराज श्री राघवपुरी से संपर्क कर यज्ञ का हिस्सा बन सकते हैं।
मिहोनी के शाला हनुमान मंदिर पर श्री हनुमान जी के दर्शन जिस भक्त ने किये है,उसकी मनोकामना पूर्ण हुई हैं। शिव महापुराण में उन्नति और मुक्ति का मार्ग बताया गया है, इस कथा में भोलेनाथ के अवतार व महिमा का वर्णन मिलता है, शिव पुराण की वह अनमोल बातें जो मनुष्य के सुख समृद्धि का राज है, जिस किसी मनुष्य ने शिव पुराण की कथा का श्रवण किया है उस मनुष्य के जीवन में मंगल ही मंगल होते रहे हैं,इसलिए आयोजकों ने शिवमहापुराण कथा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुँचने की अपील की है।




