Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, ऊपर से गुजरा पहिया, सिर फटा मौके पर तोड़ा दम, नातिन का बर्थडे कर लौट रहे थे
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, ऊपर से गुजरा पहिया, सिर फटा मौके पर तोड़ा दम, नातिन का बर्थडे कर लौट रहे थे

Zee Bharat News 24
Last updated: December 22, 2025 7:37 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर कंटेनर ने ई-रिक्शा चालक कुचल दिया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पलट गया और चालक ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लखनऊ की ओर से आ रहा ट्रक तेज रफ्तार में था। चमरौली मोड़ पर अचानक उसने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। झटके से ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया और चालक सड़क पर गिरकर सीधे ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और दशरथ को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना अजगैन थाना क्षेत्र मृतक की पहचान दशरथ लोध (45) के रूप में हुई है। वह लखनऊ के ऐशबाग थाना बाजार खाला क्षेत्र का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार दशरथ शुक्रवार को अपने ससुराल बाबा खेड़ा, चमरौली (अजगैन) एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह ई-रिक्शा लेकर हाईवे पार कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह तेज रफ्तार ट्रक ई-रिक्शा को टक्कर मारता है और चालक उसके पहियों के नीचे आ जाता है। वीडियो सामने आने के बाद हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ गई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत अजगैन थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा और ट्रक को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। हादसे के चलते कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। दशरथ के दो बेटे शुभम (23) और शिवम (18) और एक बेटी सलोनी (21) है। वह से करीब 40 किलोमीटर दूर अजगैन थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव नातिन के जन्मदिन में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह ससुराल से लौट रहे थे। हादसा ससुराल से 8 किलोमीटर दूर हुआ है। मृतक के साले राजबहादुर ने बताया कि बहनोई दशरथ हमारी नातिन के जन्मदिन में आए थे। कार्यक्रम निपटने के बाद वापस लखनऊ जा रहे थे, तभी कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की 9वीं बैठक में हुए शामिल

July 29, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

घर के बाहर खेलते-खेलते रास्ता भटकी 3 वर्षीय मासूम को, डायल-112/100 सेवा ने पिता से मिलाया

July 17, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

चाचा भतीजे दंडवत करते हुए बागेश्वर धाम के दर्शन करने निकले

November 13, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टर की सुरक्षा का बंदोबस्त होना चाहिए…..

September 23, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?