Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » उन्नाव में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली, सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, मुफ्त जांच की सुविधा
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली, सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, मुफ्त जांच की सुविधा

Zee Bharat News 24
Last updated: December 2, 2025 8:17 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

उन्नाव। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें एनसीसी कैडेटों, स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिसका उद्देश्य लोगों को एचआईवी /एड्स के प्रति जागरूक करना था। बता दे कि रैली जिला अस्पताल से शुरू होकर गांधी नगर चौराहा और छोटा चौराहा होते हुए वापस अस्पताल परिसर पहुंची। एनसीसी कैडेटों ने “एड्स से लड़ना है, जागरूकता बढ़ाना है”, “संक्रमण से बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा” और “जांच कराएं, जागरूक बनें” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया। राहगीरों ने भी रुककर कैडेटों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि विश्व एड्स दिवस प्रतिवर्ष 1 दिसंबर को एचआईवी संक्रमण और एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि आज भी कई लोग इस बीमारी के लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं रखते, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल पाता। डॉ. सत्यप्रकाश ने स्पष्ट किया कि एचआईवी छूने, साथ बैठने, भोजन साझा करने या सामान्य संपर्क से नहीं फैलता है। यह केवल असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई, संक्रमित रक्त के संपर्क और गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान मां से बच्चे में फैल सकता है। उन्होंने जोर दिया कि जागरूकता और सावधानी ही इस संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। रैली में उपस्थित मेडिकल ऑफिसर ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें एचआईवी से संबंधित कोई लक्षण महसूस हों तो उसे छिपाएं नहीं, बल्कि तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। जिला अस्पताल में स्थित इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर (ICTC) में निःशुल्क जांच, उपचार और परामर्श की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि समय पर इलाज शुरू होने से संक्रमित व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। एनसीसी कैडेटों ने इस अभियान में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार, जागरूकता ही संक्रमण को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। कैडेटों ने लोगों को पंपलेट वितरित कर एड्स से बचाव संबंधी जानकारी दी और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

आयुष विभाग करेगा मलेरिया रोकथाम

July 19, 2024
उत्तरप्रदेशशिक्षा

​झांसी में TGT परीक्षा का पहला दिन सकुशल संपन्न, कंट्रोल रूम और CCTV से हुई तगड़ी निगरानी; दोनों पालियों में 2436 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

June 4, 2026
Uncategorizedगैजेट्समध्यप्रदेशलोकल

वरिष्ठ नागरिक बने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक

July 11, 2024
Uncategorizedप्रसाशनराजनीतिलोकल

सहकारी संस्था में तुलाई गई 250 बोरी सरसों तहसीलदार द्वारा जप्त की गई को अवैध रूप से छोड़ने की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए : डॉ. गोविंद सिंह

May 5, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?