जी भारत न्यूज24
सफीपुर, उन्नाव: क्षेत्र के न्याय पंचायत अतहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में ‘शिक्षा चौपाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अनीता शाह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर समारोह की शुरुआत की।
सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा चौपाल जरूरी: बीईओ
संबोधन के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शाह ने शिक्षा चौपाल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों को नई चीजें सीखने को मिलती हैं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग भी प्रशस्त होता है। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों से विशेष अपील की कि वे विद्यालयों को ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
चौपाल के दौरान स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम के दौरान न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों से चयनित एक-एक उत्कृष्ट छात्र को उनकी विशेष उपलब्धि के लिए पुरस्कृत भी किया गया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के आयोजक अनिल कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी, आरपी रविकेश, इमरान अली, सुनील कुमार, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, आरती सोलंकी, कंचन यादव, समा बानो, मधु तिवारी, रिजवाना बेगम, अर्चना शुक्ला, सरिता, अनीता शर्मा और नाज आलम सहित भारी संख्या में शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विश्वनाथ तिवारी द्वारा किया गया।




