Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » विश्व वास्तुकला दिवस पर रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

विश्व वास्तुकला दिवस पर रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव

Zee Bharat News 24
Last updated: October 7, 2025 5:43 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश झांसी। आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में विश्व वास्तुकला दिवस के उपलक्ष्य में वास्तुकला संस्थान द्वारा एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर I.Q.A.C के निदेशक प्रो. सुनील काबिया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

प्रो. काबिया ने अपने संबोधन में वास्तुकला एवं नगर नियोजन संस्थान की राष्ट्रीय स्तर पर IIRF रैंकिंग — राष्ट्रीय स्तर पर 35वीं तथा राज्य स्तर पर 4वीं — की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह संस्थान विश्वविद्यालय में अपनी विशिष्टता और महत्व को बनाए रखते हुए शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रहा है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा:

“एक वास्तुकार, छात्र और डिज़ाइन प्रेमी के रूप में आपका कार्य एक मौन शक्ति है, जो हमारे जीवन, संबंधों और भावनाओं को आकार देता है। आप अव्यवस्था को समरसता में, इतिहास को धरोहर में और कल्पना को वास्तविकता में बदलते हैं। चाहे वह एक साधारण घर हो या गगनचुंबी इमारत, आपकी डिज़ाइन पीढ़ियों तक कहानियाँ सुनाती हैं। इसलिए कल्पना करते रहिए, रेखांकन करते रहिए।” उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभाग की निर्देशिका प्रो. सोमा अनिल मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व वास्तुकला दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि हम पर्यावरण की रक्षा करते हुए, प्रत्येक प्राणी का ध्यान रखते हुए उत्कृष्ट वास्तुकार बनें।

इस अवसर पर संस्थान के प्रोफेसर एम.एस. खान, प्रो. नीरज गुप्ता, आर्किटेक्ट संदीप मिश्रा, रीना गर्ग, अरविंद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव, सुरजीत सिंह, शादी लाल, अंकित सिंह, राहुल पाठक, इंजीनियर देवेश पांडे तथा अन्य गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को और भी यादगार बनाने हेतु वास्तुकला एवं इंटीरियर डिज़ाइन के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें रचनात्मकता और नवाचार की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

यह आयोजन न केवल वास्तुकला के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि भावी वास्तुकारों को प्रेरणा देने का एक सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

उद्योगों (इकाईयों) द्वारा किये गये अतिक्रमण पर उद्योग विभाग द्वारा की गई कार्यवाही

July 23, 2024
उत्तरप्रदेश

मल्लावां में कल पीएम मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 25 हजार कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करेगी भाजपा

April 29, 2026
Uncategorizedलाइफस्टाइललोकल

जिले की सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) संस्थाओं पर आयोजित हुआ शिविर

November 15, 2024
Uncategorizedक्राइमदेशलोकल

भिण्ड के गोहद में पाकिस्तानियों का किया पुतला दहन

April 25, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?