जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश शुक्लागंज उन्नाव। राजधानी मार्ग स्थित एसआरपी लिटिल स्टार स्कूल में मातृ दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने विभिन्न प्रकार की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। प्रमुख रूप से बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग झांकियां और डांस देख कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया तालियों की गड़गड़ाहट से स्कूल परिसर गूंज उठा इसी के साथ माताओ के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं खेल आदि का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अवसर पर बड़े पैमाने पर माताओ ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अधिक रैंक पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया मातृ दिवस कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानाचार्य स्वापना बसाक प्रबंधिका वर्षा शुक्ला ने मातृ दिवस पर सभी माताओ को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मातृ दिवस का महत्व समझाया गया साथ ही सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी गई। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से रीना,रागनी,सारिका,पूनम, दीपिका,वैशाली,स्वाति,मिताली,सुमित्रा,यशस्वी,अंजलि,मधु,निशा,जागृति आदि अध्यापिकाएं उपस्थिति रही।
सुभाष सिंह, ब्यूरो चीफ उन्नाव




