जी भारत न्यूज24
भिण्ड। जय देवी शिक्षा प्रसार समिति भिंड द्वारा संचालित लिंक वर्कर परियोजना द्वारा आज सिटी कोतवाली एवं देहात थाना क्षेत्र में एचआईवी/एसटीआई से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस स्टाफ एवं आमजन को एचआईवी/एसटीआई संक्रमण, उसके कारण, बचाव के उपाय तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान सिटी कोतवाली में टीआई ब्रजेन्द्र सिंह सेंगर तथा देहात थाने में टीआई मुकेश कुमार शाक्य के सहयोग से एचआईवी/एसटीआई संबंधी विस्तृत जानकारी लिंक वर्कर परियोजना से ब्रिजेन्द्र शर्मा द्वारा प्रदान की गई। उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एचआईवी संक्रमण के फैलने के कारण, उससे बचाव के उपाय, सुरक्षित व्यवहार, नियमित जांच की आवश्यकता तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ब्रजेंद्र शर्मा (जिला समन्वयक), जितेंद्र शर्मा (जोनल पर्यवेक्षक), शिवशंकर शर्मा (जोनल पर्यवेक्षक), विकास चतुर्वेदी (एसएसके पीएम), नीरज जयंत (एसएसके ओआरडब्ल्यू), जितेंद्र शर्मा (सीएलडब्ल्यू) और दीपा (सीएलडब्ल्यू) उपस्थित थे।
इस अवसर पर जय देवी शिक्षा प्रसार समिति भिंड की ओर से ब्रजेन्द्र शर्मा (जिला समन्वयक), जीतेन्द्र शर्मा (जोनल सुपरवाइजर), शिवशंकर शर्मा (जोनल सुपरवाइजर), विकास चतुर्वेदी (SSK PM), नीरज जयंत (SSK ORW), जीतेन्द्र शर्मा (CLW) एवं दीपा (CLW) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों से एचआईवी/एसटीआई के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।
शिवराज सिंह कुशवाह, ब्यूरो भिण्ड




