जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश। जनपद उन्नाव के बिछिया पड़री कला में चल रही संगीतमय श्री राम कथा के तीसरे दिन राम के जन्म होते ही समूचा पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान मखाना टाफी आदि लुटाई गयीं। कथा व्यास पं प्रिया किशोरी ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है। कथा वाचिका ने कहा राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। जहां वशिष्ठ द्वारा श्रृंगी ऋषि से शुभ पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाते है। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं। जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है। कथा वाचिका ने कथा कहते हुए भय प्रकट कृपाला दीन दयाला गाया तो श्रद्धालू श्री राम के जयकारे लगाते हुए झूमने लगे। यजमान नरेंद्र पाण्डेय ने सभी क़ो बधाई देते हुए मखाना मेवा लुटाया। सदर विधायक पंकज गुप्ता के पुत्र प्रखर गुप्ता ने कथा में पहुँच व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। शिवांश बाजपेई, राजेंद्र नाथ बाजपेई, पप्पू शुक्ला, राधेश्याम पाण्डेय, बच्चा बाजपेई, राजेंद्र पाण्डेय, नारेन्द्र, रामगोपाल दीक्षित जज्जा दीक्षित, अनुराग दीक्षित, विनीत यादव, भगवती यादव, शिवम् यादव नीलेश यादव, गोली पाण्डे, गोलू पाण्डेय, किशनु सिंह, अंकुर विशेष पाण्डेय, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। कथा संयोजक नारेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि श्री रामकथा का प्रवाह बुधवार से शुरू हो गया जो प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक होगा। 25 फरवरी को पूर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन होगा।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




