Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » भाई ही निकला अपने भाई का हत्यारा,दोस्त के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
Uncategorizedक्राइमलोकल

भाई ही निकला अपने भाई का हत्यारा,दोस्त के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

Zee Bharat News 24
Last updated: March 16, 2026 7:48 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24

चार दिन पूर्व जामपुरा रेलवे क्रासिंग के पास मिला था शव,घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

भिण्ड । 11 मार्च 2026 की शाम को ग्राम जामपुरा रेलवे पटरी के पास से एक अज्ञात 24 वर्षीय नवयुवक का शव पुलिस को मिला। जिसकी शिनाख्त कृष्णकान्त पाराशर नि. ग्राम चन्दूपुरा के रूप में हुयी थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें मृतक की मृत्यु गोली लगने के कारण होना ज्ञात हुयी। तत्काल थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपीगणों की तलाश पतारशी प्रारम्भ कर दी गयी।

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य के नेतृत्व में अज्ञात आरोपीगणों व अंधे कत्ल का पर्दाफास करने हेतु टीम गठित की गयी,मामले की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये अज्ञात आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा प्रति अज्ञात आरोपी के उपर 10-10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।

प्रकरण में गठित टीमों द्वारा तत्परता दिखाते हुये अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुये मुखबिरों को लगा दिया गया व मृतक के परिजनों व गांव मोहल्ले में पूछताछ करना प्रारम्भ कर दी। पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतक कृष्णकान्त अविवाहित था जिसके पिता के द्वारा बेंची गयी जमीन के पैसों का बंटवारा होना था जिसके ऊपर से मृतक व उसके भाई में विवाद चल रहा था। पुलिस द्वारा मृतक के भाई पर संदेह व्यक्त करते हुये उसके भाई की तलाश शुरू कर दी तथा घटनास्थल के आसपास ग्राम दीनपुरा,इटावा रोड,होटलों,चौराहों,दुकानों पर लगे करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे व कॉल डिटेल खंगालने शुरू कर दिये तभी एक कैमरे में मृतक कृष्णकान्त पाराशर अपने गांव के दोस्त के साथ मोटरसाईकिल पर दीनपुरा की तरफ जाते हुये दिखा। पुलिस द्वारा वह फुटेज परिजनों को दिखाई गयी तो परिजनों द्वारा साथ में बैठे व्यक्ति की पहचान कर ली। पुलिस द्वारा साथ में बैठे व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि मैं अपने दोस्त मृतक कृष्णकान्त के साथ उसके आरोपी भाई के बुलाने पर जमीनी बंटवारे का विवाद सुलझाने के लिये जामपुरा रेलवे क्रासिंग पर गया था तभी वहां पर मृतक का भाई अपने एक अन्य साथी सहित मिला। थोड़ी देर बातचीत होने पर मृतक के लिए दोनों ने अपने-अपने 315 बोर के कटटे निकाले और मृतक कृष्णकान्त के ऊपर फायर कर दिये। जिससे घटनास्थल पर कृष्णकान्त की मृत्यु हो गयी। फायर होने से मृतक का दोस्त डर के कारण वहां से भाग गया था। पुलिस द्वारा आरोपी व उसके साथी की पहचान होने से पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर से दोनों आरोपी गोपाल पुत्र रामनरेश पाराशर उम्र 17 साल निवासी चंदूपुरा,अमन और अरमान और अमन पुत्र हजरत खान उम्र 19 साल चंदूपुरा को जामपुरा-रानी बिरगवां रोड से गिरफ्तार कर लिया और आरोपीगणों से पूछताछ की गयी तो उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया। बाद दोनों आरोपीगणों के कब्जे से एक-एक एक-एक 315 बोर के दो कटटे जप्त किये गये।

उल्लेखनीय कार्य में निरीक्षक मुकेश शाक्य,उनि प्रमोद तोमर,नागेश शर्मा,अजय यादव,बलराम यादव,सउनि कासिम खान, प्रआर रवि जादौन,हरवीर गुर्जर, शैलेन्द्र सिंह मुकेश खण्डेलवाल गुरुदास सोही,आर. आनन्द दीक्षित सायबर सेल भिण्ड,आरक्षक अजय उपाध्याय,आदित्य चौहान,फिरोज खान,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,बृजेश,विष्णु तोमर,दिलीप शाक्य,सरजीत सिंह दिलीप कुमार प्रदीप यादव,अवधेश चौहान,आजाद खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedमध्यप्रदेशलोकल

कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 39 आउटसोर्स कर्मचारी किए ब्लैक लिस्ट

October 12, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

संजय पटवारी का जन्मदिन संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

October 14, 2025
Uncategorizedप्रसाशनव्यापार

खनिज एवं पुलिस विभाग ने खनिजों के अवैध परिवहन पर की प्रभावी कार्यवाही

December 17, 2025
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की 14 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित महारैली में कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में होंगे सम्लित

December 7, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?