जी भारत न्यूज़24
भिन्ड।(ब्यूरो )मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड मनोज सरियाम के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा जवान भर्ती कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमे 23 फरवरी 2024 को जनपद पंचायत रौन में, 26 फरवरी 2024 को जनपद पंचायत अटेर में, 27 फरवरी 2024 को जनपद पचायत गोहद में, 28 फरवरी 2024 को जनपद पचायत मेहगांव में, 29 फरवरी 2024 को जनपद पंचायत लहार में एवं जनपद पंचायत भिण्ड में 1 मार्च एवं 2 मार्च 2024 को प्रात 10.30 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक कैम्प आयोजित किया जाएगा।
चयनित युवाओं को जीडीएक्स ट्रेनिंग सेंटर परीचौक नोएडा में 15 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ मध्यप्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र-ग्वालियर, इंदौर, पीथमपुर, भोपाल, देवास, अनूपपुर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 13 हजार से लेकर 20 हजार तक के वेतन पर परमानेंट नौकरी एवं पीएफ पेशन, बीमा, मेडिकल, सालाना वेतन वृद्धि, प्रमोशन, आवास एवं मेस आदि सुविधाएं दी जाएगी।
इच्छुक बेरोजगार युवक जिनकी योग्यता 10वी पास, उम्र 18 से 45 वर्ष, ऊँचाई 168 सेमी, वजन 52 से 96 किलो, एवं सुपरवाइजर हेतु स्नातक कम्प्यूटर, उम्र 20 से 45 वर्ष, ऊँचाई 170 सेमी. वजन 52 से 96 किलो हो वे अपनी 10 वी पास की अंकसूची, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, एक फोटो एवं चयनित उम्मीदवारके लिए 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फॉर्म की फीस लेकर उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है. अधिक से जानकारी हेतु भर्ती अधिकारी राम किशन के मोबाइल नंबर 9667989993 पर संपर्क कर सकते हैं।




