जी भारत न्यूज24
ब्यूरो गोपाल बसेड़िया
ग्वालियर के कमलाराजा हॉस्पिटल में दो बर्ष पहिले पेट के कैंसर का कराया था ऑपरेशन
भिण्ड । महिला के पेट में दर्द होने पर भिंड जिला अस्पताल में गुरुवार को इलाज कराने आई तो उक्त महिला का डॉक्टर ने सिटी स्कैन कराया तो पीड़ित महिला और परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई,तो वहीं भिंड हॉस्पिटल स्टाफ के होश उड़ गए।
भिंड जिला के सोंधा (मेहगांव) की रहने वाली पीड़ित महिला श्रीमती कमला देवी ने बताया कि लगभग दो बर्ष पहले 2023 में कमलाराजा हॉस्पिटल ग्वालियर में पेट के कैंसर का ऑपरेशन कराया था,ऑपरेशन के कुछ दिन बाद वहां से छुट्टी कर दी गई थी,उसके बाद वह अपने घर आ गई,पीड़ित महिला ने बताया कि ऑपरेशन के बाद अक्सर पेट में दर्द उठता रहा तो वह दर्द की दवाई कराती रही,लेकिन कुछ दिनों से फिर से असहनीय पीड़ा होने पर भिंड जिला अस्पताल में गुरुवार को इलाज कराने आई और डॉक्टरों को बताया कि पेट में अक्सर दर्द होता रहता है,जिस पर भिंड हॉस्पिटल के डॉक्टर ने जांच कराई,जांच रिपोर्ट में पेट में केंची दिखाई दी,उक्त जांच के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई ।
पीड़ित महिला श्रीमती कमला देवी के पति कमलेश सिंह ने बताया कि ग्वालियर स्थिति कमलाराजा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के कारण उसकी पत्नी के पेट में केंची रह गई,भिंड अस्पताल के डॉक्टर बता रहे हैं,कि ऑपरेशन करके केंची निकाली जाएगी। पीड़ित महिला के पति ने शासन-प्रशासन से उसकी पत्नी का अच्छे से इलाज कराये जाने एवं लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर एवं ऑपरेशन के वक़्त मौजूद रहे स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।




