Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » एमजेएस कॉलेज में लेटर ऑफ इंटेंट वितरण समारोह का हुआ आयोजन
Uncategorizedधार्मिकप्रसाशनलोकल

एमजेएस कॉलेज में लेटर ऑफ इंटेंट वितरण समारोह का हुआ आयोजन

Zee Bharat News 24
Last updated: March 23, 2025 6:39 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read

जी भारत न्यूज24 

भिण्ड। विकसित भारत का स्वप्न तभी होगा साकार जब हर विद्यार्थी अपने कौशल के द्वारा नए-नए नवाचार को साकार रूप दे और देश की प्रगति को नई राह मिल सके – विधायक भिण्ड  नरेन्द्र सिंह

प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस भिंड में प्राचार्य डॉ आर.ए. शर्मा भिंड के मार्गदर्शन में और स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ आशीष गुप्ता के निर्देशन में लेटर ऑफ इंटेंट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, इसके अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी पुष्पराज सिंह एवं जिला रोजगार अधिकारी उपेंद्र शर्मा रहे। डॉ राजीव जैन ने मंच संचालन करते हुए बताया कि आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के दिशा निर्देश में ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा और डी.एम.सी फिनिशिंग स्कूल प्राइवेट लिमिटेड के मध्य संपन्न एम.ओ.यू के अंतर्गत और संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय ओपन विशेष भर्ती अभियान करियर मेला में चार कंपनियां डी.एम.एफ.सी.एस पुणे, शिरवल मानावुकी अनअकैडमी महाराष्ट्र, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एमआरएफ कंपनी नियोक्ता प्रतिनिधि द्वारा चयनित 212 विद्यार्थियों को लेटर ऑफ इंटेंट का वितरण भिण्ड विधायक  नरेंद्र सिंह कुशवाह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय प्राध्यापिका डॉ. आरती शर्मा सहायक प्राध्यापक प्राणिशास्त्र ने सरस्वती वंदना का गायन किया।

विधायक भिण्ड  नरेंद्र सिंह कुशवाह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विकसित भारत का स्वप्न तभी साकार हो सकता है जब हर विद्यार्थी, हर व्यक्ति अपने कौशल के द्वारा ऐसे नए-नए नवाचार को साकार रूप दें जिससे देश की प्रगति को एक नई राह मिल सके।

उन्होंने कहा कि हमारे भिंड शहर में कुछ गांव में टमाटर की खेती बहुतायत में की जाती है यदि हम कंपनी के नियुक्ताओं को सीधे खेतों से ही कच्चे माल के रूप में टमाटर को इंपोर्ट करने लगे तो जो नया नवाचार तैयार किया जाएगा वह निश्चित ही रूप में भिंड के विकास में एक नींव का पत्थर का कार्य करेगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस भिंड में नए सदस्य तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ कृषि विज्ञान की शिक्षा का भी अध्यापन कार्य किया जाएगा। इस हेतु उच्च विभाग के द्वारा आश्वासन दिया गया है। उन्होंने अपने वक्तव्य के दौरान भिंड के विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कड़ी लग्न के साथ ईमानदारी कर्तव्य निष्ठ होने को कहा और कहा कि यदि हम अपने कर्म को पूर्ण निष्ठा से पूरा करते जाएंगे तो निश्चिततौर पर हमें एक सुनहरे भारत की कल्पना का स्वप्न साकार होता नजर आएगा उन्होंने कहा कि आज अधिकांश विद्यार्थी सरकारी नौकरी की तरफ भाग रहे हैं, परंतु खुद का व्यवसाय और निजी कंपनियों के द्वारा भी रोजगार को प्राप्त करके हम उस आयाम को प्राप्त कर सकते हैं जो सरकारी नौकरियों के माध्यम से प्राप्त नहीं हो सकता है। क्योंकि सरकारी नौकरियों की संख्या भारत में कम और जनसंख्या भारत की अधिक है।

जनसंपर्क अधिकारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों में कौशल की कमी नहीं है आज यदि युवा वर्ग मेहनत लगन के साथ यदि कार्य करें तो प्राइवेट तौर पर भी वह अच्छे वेतन और अच्छे पद को हासिल कर सकता है।

जिला रोजगार अधिकारी श्री उपेंद्र शर्मा ने बताया कि शासन के द्वारा भिंड शहर में प्रतिमाह बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है इसमें बाहर की कंपनियों के द्वारा साक्षात्कार कर रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे।

अतः जिन विद्यार्थियों को अभी लेटर ऑफ इंटेंट प्राप्त नहीं हुए हैं वह इन साक्षात्कार में भाग लेकर अपना लेटर आफ इंटेंट प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर.ए. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में पूरे भिंड के विद्यार्थियों को शामिल करके जिस प्रकार करियर मेला का आयोजन अभी किया गया है ऐसा अवसर कंपनियों के द्वारा एमओयू साइन कर पुनः किया जाएगा और अधिक से अधिक विद्यार्थी इस ओपन भर्ती में भाग लेकर लेटर आफ इंटेंट के जरिए रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में अंत में विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह के द्वारा सभी चयनित विद्यार्थियों को लेटर आफ इंटेंट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. आशीष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहें।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

36 वे खेलकूद समारोह का समापन

October 9, 2025
Uncategorizedधार्मिकराजनीतिलोकल

5 दिन की जगह अब 10 दिन लगेगा जल बिहार मेला, नगर परिषद द्वारा नहीं की जायेगी वसूली

September 15, 2024
उत्तरप्रदेशप्रसाशन

बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन सतर्क, नानामऊ गंगा तट पर NDRF-SDRF की मेगा मॉकड्रिल

June 12, 2026
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

जन भागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन कार्य सुनिश्चित करें – कलेक्टर

March 28, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?