जी भारत न्यूज24
उन्नाव। थाना बिहार क्षेत्र के बिडरामऊ गांव में रविवार को पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी ने अचानक बड़ा विवाद का रूप ले लिया। मामूली बात पर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की तीन महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार विवाद के दौरान हुए हमले में राखी, सिखा और बीनू मिश्रा घायल हो गईं। तीनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के ही रहने वाले छोटा मिश्रा, रिशु शुक्ला, कल्लू और गिल्ल ने लाठी-डंडों से हमला किया। पीड़ितों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने थाना बिहार में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




