जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झांसी जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, हजारों वादों का हुआ समाधान
झांसी में न्याय का महाअभियान! लोक अदालत में करोड़ों रुपये के मामलों का निपटारा
रिकॉर्ड बना लोक अदालत: बैंक ऋण, बिजली, आपराधिक और पारिवारिक मामलों का बड़ा निस्तारण
झांसी में लोक अदालत की बड़ी सफलता, लाखों लोगों को मिला त्वरित न्याय
झांसी! जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती कमलेश कच्छल द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शरद कुमार चौधरी (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतीक त्रिपाठी (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 2,65,132 वादों का निस्तारण किया गया इनमें 138 वैवाहिक प्रकरण, 579 अन्य सिविल वाद, 9823 अन्य मामले और 7501 शमनीय आपराधिक मामलों का समाधान किया गया। इन आपराधिक मामलों में 5,39,980 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए
इसके अलावा विभिन्न राजस्व और दांडिक न्यायालयों द्वारा 152 राजस्व वाद, 1019 आपराधिक वाद, 10199 विद्युत उपभोक्ता वाद, 130 श्रम विवाद और 77,334 जनहित गारंटी अधिनियम से जुड़े मामलों का निस्तारण किया गया
लोक अदालत में बैंक ऋण और मोबाइल बिल से जुड़े 1455 प्रीलिटिगेशन मामलों का भी निपटारा हुआ, जिनकी कुल राशि लगभग 9,04,53,278 रुपये रही कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रतीक त्रिपाठी ने झांसी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के सहयोग से ही राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 2,65,132 मामलों का सफल निस्तारण संभव हो सका।




