Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन की अनूठी पहल
Uncategorized

जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन की अनूठी पहल

Zee Bharat News 24
Last updated: April 4, 2025 3:08 pm
Zee Bharat News 24
8 Min Read

जी भारत न्यूज24 

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

जिलाधिकारी अविनाश कुमार के अथक प्रयासों से जनपद में ट्रैफिक की समस्या निस्तारित

जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर निगम, झांसी विकास प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा झांसी नगर में स्थित सड़कों का किया जा रहा चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण

जनपदवासी यातायात नियमों का अनुपालन कर जनपद के विकास में बनें सहयोगी : जिलाधिकारी, झांसी।

जेल चौराहा, इलाईट चौराहा, अग्रसेन चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, जीवनशाह तिराहा एवं मेडिकल कालेज रोड पर अवैध पार्किंग पूर्णरुप से प्रतिबन्धित

वेण्डरों की सुविधा हेतु जेल चौराहा, मेडिकल पुलिस चौकी, मेडिकल वीरांगना नगर एवं लेमन ट्री होटल के पास बनेंगे वेंडिंग जोन

मुख्य चौराहों एवं मार्गों पर रुट निर्धारण पिक-अप एवं ड्रोप प्वाइंट तथा नो पार्किंग स्थलों का किया जायेगा चिन्हांकन

मेडिकल कालेज क्षेत्र एवं इलाईट क्षेत्र में अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्यवाही हेतु तैनात की गयीं टोइंग वैन

आई सी सी सी से प्रमुख चौराहों का अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों एवं वेण्डरों को एनाउन्समेंट के माध्यम से किया जा रहा स्थानान्तरित

ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम एवं सरल बनाने हेतु जेल चौराहा, इलाईट चौराहा एवं मेडिकल कालेज क्षेत्र में विद्युत केबिल को किया जाएगा भूमिगत

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जायेगी सख्त कार्यवाही

—————————

झांसी: जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा जनपद झांसी में ट्रैफिक की समस्या के समाधान हेतु सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान, यातायात व्यवस्था के सुचारु रुप से संचालन हेतु परिलक्षित बाधाओं को हटाने और यातायात प्रबन्धन तकनीकों को लागू करने हेतु अथक प्रयास किये जा रहे हैं। जनपद में ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिये जिलाधिकारी द्वारा उच्चाधिकारियों के साथ ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, साथ ही समस्या को गम्भीरता से लेते हुये सर्वप्रथम जनपद के प्रमुख चैराहों यथा जेल चौराहा, इलाईट चौराहा, अग्रसेन चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, जीवनशाह तिराहा एवं मेडिकल कालेज के सामने स्थित रोड का लखनऊ से कुशल तकनीकी अधिकारियों की निगरानी में ड्रोन सर्वे कराया गया। ड्रोन सर्वे के उपरान्त तकनीकी अधिकारियों की टीम द्वारा जनपद के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पीपीटी प्रेजेण्टेशन के माध्यम से ट्रैफिक की समस्या के निराकरण सम्बन्धी रणनीति का रोडमैप प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशन में प्रथम चरण में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रेजेण्टेशन में दर्शायी गयी मेडिकल कालेज के सामने स्थित सड़क पर चौड़ीकरण का कार्य किया गया, इसके साथ ही वर्तमान समय तक जनपद के कुल 03 चैराहों यथा इलाहाबाद बैंक चौराहा, जेल चौराहा एवं इलाईट चौराहे के चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर निगम एवं झांसी विकास प्राधिकरण के माध्यम से बजट आवंटित कर लोक निर्माण विभाग के निर्देशन में चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये जाने के लिये जिलाधिकारी द्वारा जनपद में नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर रुट निर्धारण, पिक-अप एवं ड्रोप प्वाइंट एवं नो पार्किंग स्थल चिन्हित कर लिये गये हैं। रुट व्यवस्था लागू किये जाने हेतु नगर निगम के स्तर से बोर्ड में प्रस्ताव पारित कराने की कार्यवाही की जा रही है, इस हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा आगणन कर कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। इलाईट चौराहा एवं मेडिकल कालेज क्षेत्र में साईनेज बोर्ड तथा इलाईट चौराहें के किनारे स्थित वन्दना स्वीट के पास वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था हेतु इंटरलाॅकिंग पद्धति की तकनीकी वाले सिस्टम स्थापित किये जा चुके है। ट्रैफिक की समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी द्वारा वेण्डरों की आजीविका को प्रभावित किये बिना शहर के प्रमुख चौराहों व सड़कों पर चलने वाले एवं स्थाई वेण्डरों को वेंडिंग जोन में स्थापित किये जाने हेतु कुल 04 वेंडिंग जोन जेल चौराहा, मेडिकल पुलिस चौकी, मेडिकल वीरांगना नगर एवं लेमन ट्री होटल के पास चिन्हित किये गये है, जिसमें से नगर निगम द्वारा जीवनशाह चौराहा, इलाईट चौराहा एवं जेल चौराहे के आस-पास खड़े होने वाले वेण्डरों को समीप बने वेंडिंग जोन में स्थान उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान समय तक जेल चैराहा वेंडिंग जोन में 67 वेण्डर्स, मेडिकल पुलिस चैकी में 18 वेण्डर्स, मेडिकल वीरांगना नगर वेंडिंग जोन में 22 वेण्डर्स एवं लेमन ट्री होटल के पास स्थित वेंडिंग जोन में 33 वेण्डर्स को स्थानान्तरित किया गया है। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम एवं सरल बनाने के लिये विद्युत विभाग द्वारा जेल चौराहा, इलाईट चौराहा एवं मेडिकल कालेज क्षेत्र में स्थापित विद्युत पोलों को हटाकर भूमिगत विद्युत केबिल बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे विद्युत पोलो के कारण निर्बांध ट्रैफिक व्यवस्था की आपूर्ति में सहजता एवं सुगमता हो सके। ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार के दिन नगर निगम, झांसी विकास प्राधिकरण, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के साथ कार्यो की निरंतर समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया, जिसके फलस्वरुप मेडिकल कालेज के एक ओर ट्रैफिक की समस्या का निराकरण किया गया तथा दूसरी ओर आवास विकास परिसर के माध्यम से बजट स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा यातायात को व्यवस्थित किये जाने हेतु नगर निगम में स्थापित आई सी सी सी के माध्यम से पी ए सिस्टम द्वारा प्रमुख चौराहों पर तैनात कार्मिकों की निगरानी में अवैध पार्किंग पर अंकुश लगाने हेतु चौराहों पर अनावश्यक रुप से खड़े वाहनों एवं वेण्डरों को हटाने तथा इन्फोर्समेंट की कार्यवाही हेतु एनाउन्समेंट भी कराया जा रहा है, इस सम्बन्ध में प्रत्येक सप्ताह 01 हजार एनाउन्समेंट कराये जा रहे है, साथ ही मेडिकल कालेज क्षेत्र एवं इलाईट चैराहा क्षेत्र में टोइंग वैन के भी तैनात किया गया है। इलाईट चौराहा, जेल चौराहा तथा अग्रसेन चौराहा पर अनावश्यक रुप से स्थापित विद्युत पोलों को परिवर्तित/हटाये जाने के लिये नगर निगम एवं विद्युत विभाग तथा जेल चौराहा एवं मेडिकल कालेज के पास के क्षेत्र में यातायात को प्रभावित करने वाले पेड़ों को हटाये जाने हेतु नगर निगम एवं वन विभाग द्वारा आपसी समन्वय के साथ कार्यवाही की जा रही है। प्रत्येक माह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं अन्य कार्यवाहियां यातायात पुलिस द्वारा की जा रही हैं।

जिलाधिकारी के अथक प्रयासों से जनपद झांसी में ट्रैफिक की समस्या का मौके पर निस्तारण दिखाई दे रहा है, जिससे जनपदवासी संतुष्ट हैं। उन्होने जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा है कि जनपद के सभी सम्मानीय नागरिक यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग कर जनपद झांसी के विकास में सहयोगी बनें।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़ है तम्बाकू, आप जिंदगी चुने तम्बाकू नहीं

June 1, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, खाद्य अधिकारियों द्वारा लगातार चल रही कार्यवाही

October 16, 2025
Uncategorizedटेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेशलाइफस्टाइललोकलव्यापार

घर के नजदीक मिलेगा मेट्रो शहर जैसा इलाज,वित्तीय बोझ भी घटेगा : डॉ. वाई. एस. यादव

May 10, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

ग्रामीणजनों ने ग्राम दीनपुरा के आबादी क्षेत्र में रेलवे लाईन डालने हेतु सर्वे को रोकने के लिए ज्ञापन दिया

July 19, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?