जी भारत न्यूज24
एसएएफ 17 वी बाहिनी में एक पेड़ माँ के नाम के तहत 550 पौधे लगाए गए
भिण्ड । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में महत्वाकांक्षी योजना के तहत एक पेड़ माँ के नाम बृक्षारोपण किया जा रहा है,इसी कार्यक्रम के तहत एसएएफ 17 वीं बटालियन भिंड के परिसर में बटालियन कमांडेंट शिवदयाल गुर्जर के निर्देशन में बटालियन डीएसपी श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में बटालियन परिसर में दिनांक 11/07/24 को 550 पौधे लगाए गए, डीएसपी श्रीमती आकांक्षा जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान चलाया जा रहा है,श्रीमती जैन ने कहा कि बृक्षारोपण
से हमारे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है, व्रक्ष हमें ऑक्सीजन, फल फूल, छाया देते हैं इसलिए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए
बृक्षारोपण करना चाहिए साथ ही उसकी पूरी देखभाल करना चाहिए ताकि हमारे द्वारा लगाया गया पौधा सुरक्षित रहे। निरीक्षक हेडक्वार्टर मेहताब सिंह,क्वार्टर मास्टर मेवालाल दौहरे,सूबेदार कृष्णा साहू ,सब इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वरक्षरोपन करते रहना चाहिए साथ लगाए हुए व्रक्ष को संरक्षित बनाये रखने के लिए नियमित देखभाल करते रहना चाहिए । वरक्षरोपन कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसआई हितेंद्र सिंह जादौन,एसआई शिवबरन सिंह कुशवाह,एसआई राधामोहन शर्मा, एसआई राजकुमार कुशवाह, एएसआई कृपाल सिंह कुशवाह, बीएचएम संदेश त्रिपाठी,प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह चौहान सहित वाहिनी के समस्त जवान एवं उनके परिवार के बच्चे बच्चियों और पत्रकारबन्धु सम्लित हुए।




