भिन्ड। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में अपर कलेक्टर श्री राजकुमार खत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने 2 मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीदों की स्मृति में आज सभी शासकीय कार्यालयों में भी दो मिनिट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।




