Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला

Zee Bharat News 24
Last updated: January 16, 2026 7:11 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश बांगरमऊ,उन्नाव।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहदानी अंतर्गत मजरा रंजीत खेड़ा में बीते बुधवार को देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला था। पति अपनी पत्नी को फंदे से उतारकर सीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर सीएचसी पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम रंजीत खेड़ा निवासी बसंत कुमार बांगरमऊ तहसील परिसर में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी है। बीते बुधवार देर शाम वह किसी काम से बाहर गया था। तभी उसकी पत्नी रीमा देवी 27 वर्ष ने घर के अंदर कमरे में खुद को बंद कर लिया। जब बसंत वापस अपने घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखकर आवाज लगाई। किंतु पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया। तब वह दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो देखा कि पत्नी रीमा फंदे पर लटकी हुई थी। पति पड़ोसियों की मदद से रीमा को फंदे से नीचे उतारकर यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

रीमा की मौत की खबर मिलते ही फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के उमरिया भगवंत पुर गांव से मायके पक्ष के लोग सीएचसी आ पहुंचे। पिता मूलचंद्र ने दामाद पर बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बसंत नशे का आदी है और आए दिन नशे की हालत में बेटी के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि बुधवार शाम भी पति ने नशें की हालत में रीमा के साथ मारपीट की थी। इसकी सूचना रीमा ने फोन पर अपने पिता को भी दी थी। पिता के अनुसार गुरुवार सुबह बेटी को ससुराल से विदा कराकर मायके ले आना था। लेकिन उससे पहले ही बेटी की मौत की सूचना मिल गई। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर दामाद पर उसकी बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटका देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशधार्मिकप्रसाशन

मथुरा में नए एस एसपी ने किए श्री बांके बिहारी जी के दर्शन

April 19, 2025
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

भारतीय वायु सेना में अग्रिवीर (वायु) भर्ती के लिए आनलाईन आवेदन 07 जनवरी से

January 3, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

दवा लेने निकले युवक की रोडवेज बस की टक्कर से मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

December 2, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशलाइफस्टाइललोकलविदेश

क्या कोरोना वायरस फिर आएगा………..

May 30, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?