जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में TEDx कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देश के कई प्रसिद्ध एवं जाने माने स्पीकर्स शामिल हुए। इस अवसर पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जाह्नवी सिंह, जिन्हें उनके कंटेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, ने छात्रों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में देश की चर्चित वेब सीरीज़ पंचायत एवं पाताललोक के प्रसिद्ध कलाकार प्रतीक पचौरी ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया। वहीं, सोशल मीडिया पर अपने मज़ेदार और प्रभावशाली कंटेंट से पहचान बनाने वाले उत्तराखंड के धनंजय शर्मा ने भी टैडेक्स मंच पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर अध्क्षता कुलपति प्रो मुकेश पाण्डेय नेकी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार के NIC के उपमहानिदेशक (DDG) सुनील जैन भी उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे सफल व्यक्तित्वों से सीख लेकर आप सभी भी अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। और ये सब वही है जो हमारे बीच से उठ कर गए है इनका कोई गॉडफादर नहीं था सबने अपने दम पर ये मुकाम हासिल किया है
जानवी सिंह ने ट्रिपल P से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जिसका अर्थ प्रिपरेशन, पैशन एवं प्रिंसिपल्स था, प्रतीक पचौरी ने अपना जीवन वृतांत सुना विद्यार्थियों को किसी भी चुनौती के सामने घुटने टेकने से इनकार करने के लिए प्रेरित किया , धनंजय शर्मा ने बताया कि हंसना मुस्कुराना और खुश रहना ही आज की परेशानियों जैसे डिप्रेशन और मानसिक अस्थिरता का हल है
कार्यक्रम के संयोजक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अनुपम व्यास ने बताया कि ये बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के TEDx टॉक का द्वितीय एडिशन था एवं इसमें विद्यार्थियों का रुझान पहले से भी ज्यादा था, मीडिया लैब में जाकर अभी आर्टिस्ट्स ने अपना कार्यक्रम एवं विश्वविद्यालय के लिए अपना फीडबैक दिया ।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




