भिण्ड । जिला के सभी मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों ने सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के निवास पर एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपा । जनसेवा मित्रों ने अपने कार्य के बारे में बताते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना में पंजीयन, मतदाता जागरुकता अभियान, वितिय साक्षरता अभियान, महिला चौपाल नुक्कड़ नाटक, सहित हमारे कई कार्यों को जन सेवा मित्रों ने बखूबी किया है लाड़ली बहना के पंजीयन करने में जनसेवा मित्रो की अहम भूमिका रही, व्यक्ति के अशिक्षा के अभाव के कारण जनसेवा मित्र पात्र व्यक्तियो को लाभ दिलाने के साथ अस्पताल, सरकारी दफ्तरों में जाकर उसे लाभ दिलाने का काम भी करते है। हमारे इन सभी कायों से प्रभावित हो तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने घोषणा की थी कि आप इसी तरह प्रदेश के विकास के लिए काम कर जनता का जीवन बनाने का काम किजिए, आपका भविष्य बनाने का काम हम करेगे, तत्कालीन मुख्यमंत्री जी ने विवेकानंद केंद्र की स्थापना कर व उसका संचालन जनसेवा मित्रो के माध्यम से कर रोजगार देने की भी बात की थी। वहीं जनसेवा मित्रों ने ज्ञापन में बताया कि इंटरशिप 31 जनवरी को खत्म होने वाली है। लेकिन सेवा विस्तार व स्थाई रोजगार जैसी कोई लिखित सूचना हमे अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। वही विभिन्न माध्यमों से मौखिक सूचना प्राप्त हो रही है कि इंटरशिप को बंद किया जा रहा है। इंटरशिप बंद होने से प्रदेश के 9 हजार से अधिक युवा बेरोजगार हो जायेंगे। युवा के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा। जनसेवा मित्रो ने आग्रह किया है कि उनकी बात मुख्यमंत्री जी के समक्ष रख प्रदेश के 9 हजार जनसेवा मित्रों का सेवा विस्तार कर स्थाई रोजगार व हमारे वेतन में इजाफा किया जायें। जिससे जनसेवा मित्र प्रदेश के विकास में इसी तरह जनसेवा कर प्रदेश को आगे बढ़ाते रहे।
9 हजार से अधिक जनसेवा मित्र पूरे मध्यप्रदेश में सरकार व जनता के बीच सेतु का काम कर प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार कर योजनाओं को धरातल उतारने का कार्य निरंतर कर रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी जनसंख्या मित्र अपनी सेवा दे रहे हैं ।
सदर विधायक ने आश्वासन दिया हम आपकी मांगों को मुख्यमंत्री जी तक अवश्य पहुंचाएंगे आपकी सभी मांगों को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे और विधायक लेटर पैड के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से जन सेवा मित्रों की मांगे की जाए ऐसा आग्रह पत्र भी लिखा।




