Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया…..”
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया…..”

Zee Bharat News 24
Last updated: April 25, 2024 7:12 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

पद्मा विद्यालय की छात्राओं ने संगीतमयी नृत्य नाटिका के माध्यम से दिया मतदान का संदेश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन एवं कमिश्नर ग्वालियर डॉ. खाड़े की मौजूदगी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पद्मा विद्यालय की छात्रा कु. कामाक्षी को बनाया स्वीप का ब्राण्ड एम्बेसडर

लोकसभा निर्वाचन-2024
ग्वालियर। “मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया” लोकगीत की धुन पर स्थानीय शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने मतदान पर केन्द्रित संगीतमयी नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही सभी को मतदान जरूर करने का संदेश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन एवं कमिश्नर ग्वालियर डॉ. सुदाम खाड़े सहित कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने इस प्रस्तुति की सराहना की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने इस अवसर पर सभी को लोकतंत्र के महापर्व 7 मई को अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करने की शपथ दिलाई। साथ ही स्वयं वोट डालने एवं अपने परिजनों, मित्रों व पड़ोसियों को मतदान के लिये प्रेरित करने का आह्वान किया।

स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के तहत बुधवार को तानसेन रेसीडेंसी, ग्वालियर में हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में यह प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अरविंद सक्सेना, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विवेक श्रोत्रिय, स्थानीय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के वरिष्ठ व युवा मतदाता मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव में सभी बढ़-चढ़कर मतदान करें – श्री राजन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने कहा कि मतदान करने में ग्वालियर जिला पीछे न रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हम सभी को वोट के माध्यम से सरकार चुनने का अधिकार है। हम सभी को अपने वोट का उपयोग करना चाहिए। लोकसभा चुनाव में सभी बढ़-चढ़कर मतदान के लिये आगे आएं। सभी लोग न केवल स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करें।

कामाक्षी बनीं ग्वालियर की ब्रांड एम्बेसडर

पद्मा विद्यालय ग्वालियर के आचार्य बृजेश यादव के निर्देशन व छात्रा कु. कामाक्षी की कोरियोग्राफी में महिलाओं द्वारा संचालित पिंक बूथ सहित मतदान के महत्व को रेखांकित प्रस्तुति को सभी की खूब सराहना मिली। कमिश्नर डॉ. खाड़े ने इस उत्कृष्ट प्रस्तुति से खुश होकर कु. कामाक्षी को स्वीप का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि जिले में जगह-जगह इस नृत्य नाटिका का मंचन कराकर लोगों को मतदान के लिये प्रेरित कराया जायेगा।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कलेक्टर ने जनसुनवाई में  80 से अधिक आवेदनों पर दिए कार्यवाही के निर्देश

March 13, 2024

विकसित भारत संकल्प यात्रा को गंभीरता से लें – कलेक्टर

December 27, 2023
Uncategorizedगैजेट्सप्रसाशनलोकल

आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा एवं संतुलित वातावरण देना हमारा कर्तव्य

August 4, 2024
Uncategorized

गणतंत्र दिवस की समुचित तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें – कलेक्टर

January 23, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?